वकील साहब ने सरकार से मांगी ऐसी मांग कि सभी झूम उठे ,सरकार से लिखित में मांगा शराब पीने के लिए सरकारी ठिकाना , वकील साहब की चिट्ठी पढिये यकीनन आप भी झूमने लगेंगे

munaadi news image
September 01, 2023



वकील साहब ने सरकार से मांगी ऐसी मांग कि सभी झूम उठे ,सरकार से लिखित में मांगा शराब पीने के लिए सरकारी ठिकाना , वकील साहब की चिट्ठी पढिये यकीनन आप भी झूमने लगेंगे

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। अधिकवक्ता मलय कुमार जहानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री को पत्र लिखकर शराब पीने वालों के लिये शासकीय सार्वजनिक शराब पेय भवन बनाने की मांग की है।  

Advertisement

Advertisement

अधिवक्ता मलय कुमार जहानी के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के हर स्थान पर शासकीय देशी एवं विदेशी शराब विक्रय किया जाता है, लेकिन शराब खरीददारों को शराब खरीदने के पश्चात बैठकर सुरक्षित शराब पीने के लिए कोई सरकारी भवन स्थान नहीं है। गरीब, मजदूर एवं अन्य व्यक्ति शराब खरीदकर सुनसान स्थान या कही बैठकर शराब पीने बैठते है, तब आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उन्हे पकड़ लेते है, जिससे बेगुनाह जनता को परेशानी हो रही है। 

Advertisement

Advertisement

इसे देखते हुए अधिवक्ता मलय कुमार जहानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बैठकर शराब पीने के लिए राज्य भर में हर शासकीय शराब दुकान के पास शासकीय सार्वजनिक शराब पेय भवन बनाये जाने की मांग की है।  छत्तीसगढ़ के लोगों का मानना है कि शराब पीने से इन्सान मजबूत बनता है। एक तरह आपने चुनाव से पूर्व राज्य में शराब बंदी का वादा किया था, जो अब तक पूरा नही हो पाया है। किंतु दूसरी तरफ पुलिस शराब खरीदकर पीने वालों को पकड़ती है। अतः निवेदन है कि छत्तीसगढ़ शासन राज्य भर में शराब पीने के लिए शासकीय सार्वजनिक शराब पेय भवन बनाने की कृपा करे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News