टीएस बाबा के इस्तीफे पर चटकारा लेने वाले नेताओं को अचानक साँप सूंघ गया जब भाजपा नेता ने कहा दी ऐसी बात भाजपा नेताओं को दिखा दिया आईना ,लिखा -टीएस बाबा ने तो....... पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 17, 2022



टीएस बाबा के इस्तीफे पर चटकारा लेने वाले नेताओं को अचानक साँप सूंघ गया जब भाजपा नेता ने कहा दी ऐसी बात भाजपा नेताओं को दिखा दिया आईना ,लिखा -टीएस बाबा ने तो....... पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। प्रदेश के कद्दावर मंत्री टीएस बाबा द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास बिभाग मंत्रालय से इस्तीफे के दर्शाए गए कारणों पर भाजपा की ओर से एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। सोशल मीडिया में सत्ता पक्ष के खिलाफ व्यूह रचना करने में माहिर जिले के बेबाक भाजपा नेता ने कहा है कि मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना से प्रदेश के लाखों लोग वंचित रह गए और हमारी ओर से इस मुद्दे पर एक आवाज तक नहीं उठी।

Advertisement

Advertisement




भाजपा के युवा नेता ने लिखा है-"पंचायत मंत्री पद से स्तीफा देते हुए T. S. BABA लिखते हैं कि केंद्रीय योजनाओं को प्रदेश में लागू न करने की भूपेश_बघेल की जिद ने पिछले 3 वर्षों में 32 लाख छत्तीसगढियों को पक्का मकान पाने के हक से वंचित कर दिया।एक छत्तीसगढ़ी भाजपाई कार्यकर्ता होने के नाते मैं शर्मसार हूँ।क्योंकि प्रदेश की जनता के साथ हुई इतनी बड़ी ज्यादती को जनांदोलन में तब्दील करना तो छोड़िए, इसपर जनचर्चा छेड़ पाने में भी असफल रहे हैं हम।लोकतंत्र में विपक्ष की जो भूमिका होती है,उस भूमिका के साथ न्याय नहीं किया हमने।हमारी वैचारिक निष्क्रियता, और जनता-जनार्दन को उनका हक दिलाने के लिए सड़क पर उतरने की हमारी अनिच्छा, हमारी अकर्मण्यता ने ही प्रदेश कॉंग्रेस और भूपेश बघेल को इतना निरंकुश बना दिया है।भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को हमारी अकर्मण्यता का संज्ञान लेना चाहिए अब।"


विवेकानंद झा ने अपने फेसबुक वॉल मे सत्याभिव्यक्ति जाहिर करने के बाद इस पोस्ट को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,डी पुरेन्द्ववरी  से लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं को टैग किया है ।




Advertisement

Advertisement

एकतरफ जहाँ मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद भाजपाई खेमे में खुशी की लहर है और भाजपाई सोशल मीडिया में इस इस्तीफे को चटकारे ले लेकर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है इस बीच इस भाजपा नेता की प्रतिक्रिया से अचानक पूरे भाजपाईयों में सन्नाटा पसर गया है।किसी नेता को इस प्रतिक्रिया को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिये शब्द नहीं सूझ रहे ।इस भाजपा नेता ने जिस आशय में भी ऐसी बात लिखी हो लेकिन इस अभिव्यक्ति विपक्ष को सीधा आईना दिखाने का काम किया है । भाजपा के इस नेता ने इतना बता दिया कि लोग सरकारी योजना से वंचित रह गयी और विपक्ष को इसका होश तक नहीं रहा ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News