जशपुर के नए एसपी ने कह दी इतनी बड़ी बात ,सबके सामने शेयर कर दी ये बात और कहा -इस वजह से आपके जिले का एसपी बनकर आपके .....Watch वीडियो,सुनिए क्या बोल गए एसपी

munaadi news image
July 31, 2022



जशपुर के नए एसपी ने कह दी इतनी बड़ी बात ,सबके सामने शेयर कर दी ये बात और कहा -इस वजह से आपके जिले का एसपी बनकर आपके .....Watch वीडियो,सुनिए क्या बोल गए एसपी

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के नए एसपी(आईपीएस)डी रविशंकर ने राविवार को चलित थाना के दौरान अपने जीवन से जुड़े अहम किस्सों को साझा किया। उन्होंने चलित थाना कार्यक्रम में शामिल होने आये ग्रामीणों को बताया कि उनके पिता बहुत छोटी से उम्र में नागपुर रेलवे स्टेशन में कुली का काम करते थे ।कुली का काम करते करते उन्होंने अपनी पढ़ाई की ।पढ़ाई करने के बाद उंन्हे क्लर्क की नौकरी मिली ।छोटी सी नौकरी करके उन्होंने अपने परिवार को पाला और अपने बेटों को पढ़ाया लिखाया ।उनकी मेहनत,लग्न और ईमानदारी का परिणाम यह मिला कि मैं आप सबो के सामने आपके जिले का एसपी बनकर आपके पास खड़ा हूँ।

Advertisement

Advertisement


दरअसल झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम थाना क्षेत्र के साईं टांगर टोली में रविवार को चलित थाना का आयोजन किया गया था। जिले के पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी ने सम्बोधित किया।उन्होंने कहा कि शॉर्टकट और गलत आदतों को अपनाने के चलते इंसान के जीवन मे कई दिक्कतें आती है इसलिए परिस्थितियां जैसी भी हो नेकी और ईमानदारी का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए ।



अच्छी शिक्षा ,अच्छी सोंच ,मेहनत और ईमानदारी के साथ किया गया हर काम हमे आखिरी तक सुख पहुंचाता है इसलिए कभी इससे अलग नहीं होना चाहिए हालात जैसे भी हों ।वहां मौजूद युवाओं को सम्बोधित करते हए एसपी ने कहा कि साईं टांगर टोली के युवा उनसे आकर मिले उनसे बात करें और यह तय करे कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए क्या करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि इस तरह की सोंच रखने वाले युवाओं को वयः स्वयं मदद करेंगे ।


आपको बता दें कि साईं टांगर टोली लोदाम थाना क्षेत्र का काफी संवेदनशील गाँव माना जाता है ।क्राइम के लिहाज से इस गाँव पर पुलिस की विशेष नजर रहती है ऐसे में यहाँ के लोग जागरूक हो इस लिहाज से चलित थाना का आयोजन इस गाँव मे किया गया था। 



Advertisement

Advertisement

चलित थाना में एसपी डी रविशंकर के अलावे एसडीओपी राजेन्द्र परिहार, साइबर सेल प्रभारी नसरुद्दीन अंसारी ,थाना प्रभारी लोदाम सहित मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News