जशपुर मुनादी।।एक शिक्षक पति कई दिनों से अपने अपहृत पत्नि को ढूंढने में लगा है ।पत्नि को ढूंढने में उसने पुलिस थाना से लेकर जिले के एसपी तक को गुहार लगाई है। खाश बात यह कि शिक्षक की अपहृत पत्नि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है।
तुमला थाना क्षेत्र के भेजरी डाँड़ (धनपुर)के रहने वाले शिक्षक मड़िया राम ने बुधवार को जिले के एसपी को आवेदन देकर बताया है कि कोतबा पुलिस चौकी क्षेत्र बनगांव के रहने वाले बसन्त कुमार यादव ने बीते 25मई को घर की आलमारी में रखे नकदी 2 लाख के साथ उसकी पत्नि का अपहरण कर लिया है ।उसने बताया कि बीते माह 24 अप्रेल को जब वह लैलूंगा गया था तो उसकी पत्नि ने उसे फोन पर बताया कि बसन्त यादव उसे जान से मारने आया है ।पत्नि की बात सुनकर उसके होश उड़ गए और वह अपने पहचान के लोगो को उसके घर भेजा ताकि पता चल सके कि बसन्त यादव कौन है और क्यों उसकी पत्नि को मारना चाहता है ।प्रार्थी के फोन पर सूचना मिलते हो भेजरीडाँड़ के सरपँच सहित कई लोग प्रार्थी के घर पहुँच गए और वहाँ देखा कि सचमुच बसन्त यादव उसके घर मे है ।घर पहुँचे लोगो ने जब बसन्त और प्रार्थी की पत्नि से बात की तो पता चला कि बसन्त प्रार्थी मड़िया राम की पत्नि से एलआईसी के नाम पर 3 लाख रुपये ले चुका है और जब उसकी पत्नि उससे पैसे मांगने लगी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा । सरपँच और ग्रामीणों ने बसन्त को खूब डांट फटकार किया और उसके पल्सर बाईक को जप्ती बना लिया और कहा कि 3 लाख वापस करने के बाद ही उसे पल्सर वापस किया जाएगा ।
इस घटना के बाद बीते 25 मई को प्रार्थी जब शाम तकरीबन 7 बजे अपने घर लौटा तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है और उसकी पत्नी घर मे ही नहीं है। आस पास के लोगो से जब उसने पूछा तो उन्होंने बताया कि उसकी पत्नि को बसन्त यादव और उसके 4-5साथी उसे कहीं ले गए है ।
इस तरह की जानकारी मिलने के बाद वह रात को ही तुमला थाना पहुंच गया और 24 अप्रेल की घटना से लेकर 25 मई तक का पूरा वृतांत बताया लेकिन पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करने के बजाय केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और आज तक उसकी पत्नी का कोई अता पता नहीं है ।
प्रार्थी ने बताया कि वह सरकारी शिक्षक होने के साथ साथ कोरवा समुदाय से भी है।उसकी पत्नी मिनी आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता है। वह चाहता है कि उसके पत्नि का अपहरण करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे और उसकी पत्नी को उसे वापस करवाये ।
इधर तुमला पुलिस का कहना है कि प्रार्थी की सूचना और शिकायत पर पुलिस ने आस पास के लोगो से बयान ले लिया है लेकिन उनके बयान में अपहरण जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आयी है ।इसलिए अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया गया है ।आवेदन पर जाँच की जा रही है।