Breaking Jashpur ट्रक के पास पहुँची पुलिस और शुरू की पूछताछ तो पता चला कि पूरी ट्रक ही....3 गिरफ्तार ,तीनो में से 1 तो.....

munaadi news image
June 27, 2022



Breaking Jashpur ट्रक के पास पहुँची पुलिस और शुरू की पूछताछ तो पता चला कि पूरी ट्रक ही....3 गिरफ्तार ,तीनो में से 1 तो.....

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। ट्रक चोरी करके ट्रक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे 3 लोगो को पूलिस ने गिरफ्तार किया है।3 आरोपियों में से 2 आरोपी बिलासपुर जिले के बताए जा रहे हैं जबकि एक आरोपी जिले का ही होना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के साथ ट्रक और 5 लाख नकदी बरामद किया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि वे राजनांदगांव जिले के मानपुर से ट्रक चोरी करके लाये थे और यहाँ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरूद्ध   धारा 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement

Advertisement



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  25 जून को मुखबीर से थाना पत्थलगांव को सूचना मिला की अंबिकापुर रोड फुलेता चौक के पास एक बिना नंबर का अशोक लीलैण्ड कंपनी का ट्रक खड़ा है, जिसमें 03 व्यक्ति बैठे हैं एवं उक्त ट्रक को विक्रय करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, उक्त ट्रक चोरी का होना प्रतीत होता है।


इस सूचना पर तत्काल थाना पत्थलगांव से हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर घेराबंदी कर उक्त वाहन के पास मौजूद तीन व्यक्ति  संजय शर्मा, अर्जून शिकारी एवं महेन्द्र कुमार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त ट्रक से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं होना बताये एवं ट्रक को मानपुर जिला राजनांदगांव से चोरी कर विक्रय करने हेतु पत्थलगांव लाना बताये।



आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरी किया हुआ ट्रक को जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपीगणों का कृत्य धारा 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भा.द.वि. का पाये जाने से *आरोपीगण संजय शर्मा उम्र 40 साल निवासी बालाझर पटेलपारा थाना पत्थलगांव, अर्जून शिकारी उम्र 50 साल निवासी चौहरा देवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) एवं महेन्द्र कुमार उम्र 34 साल निवासी चौहरा देवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) को 25 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।    


Advertisement

Advertisement

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. एन.पी.साहू, आर. 616 प्रमोद जोल्हे, आर. 613 कमल शांति खलखो, आर. 539 सुरेन्द्र निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News