तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो युवकों की मौत, 3 गंभीर भी…हादसा ऐसा कि खिलौने की तरह चिपक गई कार

munaadi news image
May 08, 2024



तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो युवकों की मौत, 3 गंभीर भी…हादसा ऐसा कि खिलौने की तरह चिपक गई कार

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। न्यायधानी में एक बड़ा हादसा हो गया है। तोरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार पहले बेकाबू हो डिवाइडर से टकरा गई, फिर पलट कर ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतनी भयानक थी कि कार खिलौने की तरह चिपक गई है। उसमें सवार पांच लोग फंस गए। उन्हें निकालने से पहले ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के अनुसार मंगलवार को देवरीखुर्द में रहने वाले पांच युवक अपने दोस्त का जन्म दिन मनाने गए थे। सभी कार क्रमांक CG 10 AP 8734 में सवार थे। देर रात युवक बर्थडे मना कर कार से देवरीखुर्द लौट रहे थे। रात करीब 12 से बजे बजे युवक तोरवा के पावर हाउस के पास पहुंचे थे, तभी अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई और तीन-चार पलटी खाई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सिडॉन कार खिलौने की तरह चिपक गई। वहीं, उसमें सवार युवक अंदर फंसे रहे। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।


Advertisement

Advertisement

हादसे के बाद कार के अंदर फंसे युवकों के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद परेशान पुलिस ने जेसीबी मंगाया। इस दौरान जेसीबी से कार को उलटाकर दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया। युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस युवकों की पहचान नहीं कर पाई है। युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद तोरवा मेन रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सड़क की दोनों ओर जाम भी लग गया था।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News