बाईक सवार को दूर तक घसीटता रहा तेज रफ्तार ट्रक ,घसीटते घसीटते चली गई जान, यहां हुआ हादसा और हादसे में मरने वाले का नाम है

munaadi news image
December 18, 2022



बाईक सवार को दूर तक घसीटता रहा तेज रफ्तार ट्रक ,घसीटते घसीटते चली गई जान, यहां हुआ हादसा और हादसे में मरने वाले का नाम है

munaadi news image

रतनपुर मुनादी।। ट्रक चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया।

Advertisement

Advertisement


  


लइस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चपोरा सेमरा मोड में निवासी संतोष जायसवाल पिता स्वर्गीय हिमाचल प्रसाद जायसवाल उम्र 40 वर्ष को रतनपुर के तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक CG04-NV8368 ने अपने चपेट में ले लिया जिसमें संतोष जयसवाल को घसीटते हुए लगभग 100 मीटर तक ले गया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई


Advertisement

Advertisement

 मृतक अपने घर से मोटरसाइकिल CG 10 EE-2444 में चपोरा पेट्रोल टंकी पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था अभी वह सेमरा मोड पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मोटरसाइकिल सवार के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई राहगीरों की मदद से जिसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई सूचना पाकर रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है आक्रोशित ग्रामीणों ने चपोरा रोड पर 2 घंटे से चक्का जाम कर दिया है ग्रामीणों में भारी आक्रोश के साथ चक्का जाम किए जाने की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना और बेलगहना चौकी के पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारी के आने का इंतजार करते हुए चक्का जाम किए हुए हैं समाचार लिखे जाने तक कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News