छात्रा ने कहा मै दृष्टिहीन हूं और पढ़ना भी चाहती हूं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फैसला किया ऑन द स्पॉट, स्वीकृत की....पढिये पूरी खबर  

munaadi news image
May 27, 2022



छात्रा ने कहा मै दृष्टिहीन हूं और पढ़ना भी चाहती हूं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फैसला किया ऑन द स्पॉट, स्वीकृत की....पढिये पूरी खबर  

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। सर मेरा नाम भानुप्रिया आचार्य है। मैं दृष्टि बाधित हूं मैं 10वीं कक्षा में पढ़ती हूं लेकिन दृष्टिहीन होने की वजह से पढ़ नहीं पाती हूं और मेरे पिता की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इतना सुनते ही मुख्यमंत्री दृवित हो गए। उन्होंने कहा कि बेटा स्मार्टफोन और टेप रिकॉर्डर खरीदो, पैसे मैं देता हूं। मुख्यमंत्री ने दृष्टि हीन भाई- बहन का आवेदन लिया और डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत करते आवेदन पर दस्तखत कर दिए।

Advertisement

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ने कहा कल आपके घर राशन भी पहुँचा दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों भाई बहन के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और कहा चिंता मत करो अच्छे से पढ़ाई करना। 

 

Advertisement

Advertisement


बकावंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भानुप्रिया के भाई दृष्टि बाधित थनेन्द्र आचार्य ने भी आर्थिक सहायता की मांग की और कहा कि संगीत सीखना चाहता हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके विद्यालय में संगीत शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News