आधी रात को प्रेमिका के साथ सड़क पर प्यार का इजहार करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया में हो गया वायरल, हरकत में आई पुलिस ,काटा 8 हजार 800 का चालन ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 28, 2023



आधी रात को प्रेमिका के साथ सड़क पर प्यार का इजहार करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया में हो गया वायरल, हरकत में आई पुलिस ,काटा 8 हजार 800 का चालन ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। सड़क में चलती स्कूटी पर देर रात प्रेमिका को बांहों में भरकर घुमने वाले युवक का सोशल वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होनें के बाद बिलासपुर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए युवक को पकड़कर चालानी कार्रवाई करते हुए समझाईश दी है।  

Advertisement

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात तकरीबन 2 बजे बिलासपुर क्षेत्र के सिविल लाईन क्षेत्र के रघुराज स्टेडियम के पीछे इमलीपारा की सड़कों में एक स्कूटी क्रमांक सीजी 28 के 4059 में एक युवक यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घुमते रहे। इनकी इस हरकत का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पहले युवक को ढूंढकर थाने लेकर आई जिसके बाद उसे जमकर फटकार लगाते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8 हजार 800 रूपये का चालान काटा। इस दौरान युवक भी कान पकड़कर इस तरह की दोबारा नही करने की बात कहता रहा। 


Advertisement

Advertisement

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार साहू ने बताया कि गुरूवार को सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो मिला जिसमें सिविल लाईन क्षेत्र की सड़कों में एक युवक व युवती चलती स्कूटी में रोमांस करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और गाड़ी का नंबर ट्रेस करते हुए पहले वाहन मालिक को थाने बुलवाया गया, तब जाकर पता चला कि गाड़ी को उसका दोस्त हर्ष तिवारी चला रहा था। हर्ष कवर्धा जिले का रहने वाला है और टिकरापारा क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हुए पढ़ाई कर रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News