जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व विश्वबन्धु शर्मा की पत्नि को शासन से मिली मदद,इस योजना के तहत मिले 5 लाख, जनसम्पर्क अधिकारी ने ......

munaadi news image
June 29, 2022



जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व विश्वबन्धु शर्मा की पत्नि को शासन से मिली मदद,इस योजना के तहत मिले 5 लाख, जनसम्पर्क अधिकारी ने ......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के दिवगंत वरिष्ठ पत्रकार स्व विश्वबन्धु शर्मा की पत्नि को सहायता स्वरूप शासन की ओर से 5 लाख रुपये की मदद की गई है ।मंगलवार को जिले के जनसंपर्क कार्यालय में जनसम्पर्क अधिकारी नूतन सिदार के द्वारा जिले के पत्रकारों की मौजूदगी में स्व विश्वबन्धु शर्मा की पत्नि ललिता शर्मा को 5 लाख का चेक प्रदान किया ।


 जिले के दिवंगत पत्रकार  स्वर्गीय विश्वबंधु शर्मा की पत्नी श्रीमती ललिता शर्मा को राज्य शासन द्वारा संचार प्रतिनिधि कल्याण कोष से पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार द्वारा जशपुर प्रेस क्लब के सहयोग से उक्त राशि का चेक श्रीमती ललिता शर्मा को प्रदान किया गया।तत्काल आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया में सतत सहयोग के लिए जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडेय ने सभी पत्रकारों की ओर से सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडे समेत अमानुल्लाह मलिक,योगेश थवाईत,दीपक सिंह,रविन्द्र थवाईत,प्रशांत सहाय, मिथलेश गुप्ता अन्य पत्रकार,कर्मचारी व स्टाफ उपस्थित रहे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News