विकास का इस कदर खामियाजा भुगत रही है नागलोक की महिला , 3 साल हो गए खुद की जमीन पर ही.......प्रशासन को 5 दिनों का दिया अल्टीमेटम नहीं तो होगा भूख हड़ताल

munaadi news image
May 28, 2022



विकास का इस कदर खामियाजा भुगत रही है नागलोक की महिला , 3 साल हो गए खुद की जमीन पर ही.......प्रशासन को 5 दिनों का दिया अल्टीमेटम नहीं तो होगा भूख हड़ताल

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। कुनकुरी -लावाकेरा स्टेट हाईवे के मध्य सिंगीबहार में नवनिर्मित पुलिया का डायवर्सन एक महिला के लिए अभिशाप बन गया है।पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद भी पुलिया के बगल में आवागमन के लिए 3 साल पहले बनाये गए डायवर्सन को नहीं हटाये जाने के चलते एक महिला की डेढ़ एकड़ जमीन बर्वाद होने के कगार पर है।महिला 3 वर्षो से खेती नहीं कर पा रही है क्योंकि डायवर्सन के चलते उंसके खेत मे पानी भर जाता है। अब इस महिला के सपोर्ट में भारतीय जनता युवा मोर्चा आ गयी है। 

Advertisement

Advertisement


भाजयुमो के द्वारा फरसाबहार एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया हैं।भाजयुमो ने ज्ञापन में लिखा है कि डायवर्सन नहीं हटाये जाने के चलते बिगत 3 वर्षो से कौशल्या बाई नाम की महिला खुद की  जमीन में खेती नहीं कर पा रही है।


https://munaadi.com/news-details/In-the-case-of-assault-on-doctors-of-big-breaking-jashpur-hospital,-MLA-made-a-big-disclosure,-said,-we-have-this-letter-written-by-doctors,-first-wrote-something-later-watch-video


5 दिवस के भीतर अगर सम्बंधित विभाग के द्वारा पीड़ित महिला को 3 वर्षों का मुआवजा नहीं दिया जाता है और डायवर्सन नहीं हटाया जाता है तो भाजयुमो पीड़ित महिला के साथ भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जाएगी ।


https://munaadi.com/news-details/Who-is-Tiwari,-suspense-in-the-case-of-beating-doctors-in-the-hospital,-why-did-he-come-in-the-headlines-and-how-the-doctors-saved-Tiwari


Advertisement

Advertisement

भाजयुमो द्वारा महिला के खेत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया गया है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News