जशपुर मुनादी।।जशपुर के बाल सम्प्रेषण गृह से फरार हुए बालको को जल्द से जल्द ढूंढ निकालना एक बड़ी चुनौती बन गयी है।फरार बालको को ढूंढ निकालने में पूरा अमला सक्रिय हो गया है।प्रशासन,,पुलिस और विभाग के सारे कर्ममचारी बालको की तलाश में जुट गए है लेकिन अभी तक भागे हुए बालको का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी मिल रही है कि मौका देखते हुए बच्चे शाम को ही सम्प्रेषण गृह से फरार हो गए और सुबह तक किसी को इस घटना की हवा तक नहीं लगी ।सुबह सुबह सम्बंधित। लोगो को पता चला कि यहाँ से 4 बच्चे फरार हो चुके हैं।यह खबर सामने आते ही पूरे अमले में हड़कम्प मच गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे ।बालको के परिजनों को उनके भागने की सूचना दी गयी और पुलिस को भी । तबसे पुलिस ,परिजन और सम्बंधित विभाग के लोग बालको को ढूंढने में पसीना बहा रहे है लेकिन 24 घण्टा बाद भी बालको का कोई सुराग नहीं मिल पाया है । पुलिस हांलाकि पूरी शिद्दत। से बालको को ढूंढने में लगी है और बाल सम्प्रेषण गृह के कर्मचारी भी अपने स्तर से हर प्रयास कर रहे हैं लेकिन नतीजा अबतक सिफर रहा है ।
इस घटना से ज्यादा बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि बाल सम्प्रेषण गृह से भागे बच्चो ने रात होने का भी इंतज़ार नहीं किया और शाम को ही खिड़की के सहारे बाल सम्प्रेषण गृह से भाग निकले ।सही तथ्य सामने आने में भले ही थोड़ा वक्त लग सकता है लेकिन तथ्यों का सामने आना ज्ररूरी हो गया है और सही तथ्य सामने तभी आ पाएंगे जब सम्प्रेक्षण गृह के अन्य बालको से बयान लिए जाएंगे ।
बहरहाल इस मामले में सम्बंधित अधिकारी और पुलिस का कहना है कि बच्चों को ढूंढा जा रहा है ।उंन्हे ढूंढने के हर तरीको के इस्तेमाल किये जा रहे है।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता हुआ दिख रहा है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है और इस गैरजिम्मेदारी की सजा किसे मिलनी चाहिए ? यह बताना जरूरी है कि यहाँ से 4 साल पहले भी बाल अपचारी बालको के फरार होने का मामला सामने आ चुका है।आज सामने आने वाली घटना 4 साल में दूसरी बार है।