पहाड़ी कोरवाओं की नही हो रही सीधी भर्ती ,फंसा है ऐसा पेंच, पहाड़ी कोरवाओं ने कहा-मूख्यमंत्री की घोषणा का कैसे ......पढिये पहाड़ी कोरवाओं की पाती कलेक्टर के नाम

munaadi news image
August 05, 2022



पहाड़ी कोरवाओं की नही हो रही सीधी भर्ती ,फंसा है ऐसा पेंच, पहाड़ी कोरवाओं ने कहा-मूख्यमंत्री की घोषणा का कैसे ......पढिये पहाड़ी कोरवाओं की पाती कलेक्टर के नाम

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। मुख्यमंत्री भपेश बघेल की घोषणा से विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए चल रहे सीधी भर्ती अभियान को लेकर कोरवाओं ने अब असंतोष जताया है, जिसके लिए उन्होंने सीधे इस बार कलेक्टर को पत्र लिखकर जानकारी दी है। और कहा है कि 2015 -16 की सूची में शामिल पहाड़ी कोरवाओं की भी भर्ती की जाए, विभाग इन सर्वेक्षित पहाड़ी कोरवाओं को अपात्र की श्रेणी में रख रहा है।

Advertisement

Advertisement


दरअसल यह असंतोष इसलिए है कि मुख्यमंत्री जी ने घोषणा तो कर दी, पर सतही स्तर पर इसके परिपालन में प्रशासन एक सर्वे को मान रहा है तो दूसरे को नकार रहा है, जहां पहाड़ी कोरवाओं ने कलेक्टर को बताया है कि विशेष भर्ती अभियान में पहाड़ी कोरवा एव बिरहोर विकास अभिकरण द्वारा 2011-12 में सर्वेक्षित पहाड़ी कोरवाओं को नौकरी के लिया मौका दिया जा रहा है जबकि 2015-16 की सूची के अभ्यर्थियों को अपात्र किया जा रहा है, जिसको लेकर असंतोष दिखाई पड़ रहा है। जबकि दोनो ही सर्वेक्षण पहाड़ी कोरवा बिरहोर विकास अभिकरण के द्वारा ही कराया गया है।



Advertisement

Advertisement

पहाड़ी कोरवाओं ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कलेक्टर को भी यह बताया है कि सर्वे हुआ, सूची जारी हुई, पर परिचय पत्र नही जारी हुआ। जब सूची है तो पात्रता तो है, प्रशासन ने परिचय पत्र नही जारी किया तो पहाड़ी कोरवाओं की क्या गलती है, कोरवाओं ने लिखा है इस तरह पात्र अपात्र का चयन अगर किया जा रहा है तो पिछड़ी जनाजाति लोग प्रक्रिया से बाहर हो जा रहे है, वहीं उन्होंने 2015-16 के सर्वेक्षित सूची का परिचय पत्र जारी करने हेतु निर्देशित करने का कलेक्टर से आग्रह भी किया है।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News