Breaking jashpur कांग्रेस के व्हाट्सएप्प ग्रुप में मची खलबली , ग्रुप में कई लोग करने लगे ऐसा पोस्ट , बाद में पता चला वीडियो में ......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 21, 2022



Breaking jashpur कांग्रेस के व्हाट्सएप्प ग्रुप में मची खलबली , ग्रुप में कई लोग करने लगे ऐसा पोस्ट , बाद में पता चला वीडियो में ......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। सोमवार की देर रात कांग्रेस पार्टी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में आये एक वीडियो ने पूरे ग्रुप में खलबली मचा दी है। दरअसल पाठलगाव कांग्रेस के व्हाट्सएप्प ग्रुप में एक काँग्रेस के ही सदस्य के नम्बर से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हो गया । वीडियो ग्रुप में आते ही ग्रुप में वीडियो सीन करने वाले  ग्रुप के सदस्यों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी ।


ग्रुप के सदस्यों की आपत्ति के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले कांग्रेस पार्टी के सम्मानित सदस्य ने ग्रुप के सदस्यों से माफी मांग ली और लिखा कि खेलते खेलते बच्चो से गलतीसे ऐसा पोस्ट हो गया।बाद में सजजन ने वीडियो डिलीट भी कर दिया।लेकिन बात खत्म नहीं हुई फिर से वही वीडियो दूसरे की आईडी से पोस्ट हो गया और उसके बाद कई लोगो की आईडी से वही वीडियो उसी ग्रुप में पोस्ट होने लगा ।


बाद में पता ये चला कि वीडियो को ओपन करके देखने से वीडियो खुद ब खुद उसी ग्रुप में पोस्ट हो जा रहा है ।सूत्रों से ।मिल रही जानकारी के मुताबिक अबतक 7-8 मोबाईल नम्बर से वही वीडियो उसी ग्रुप में पोस्ट हो चुका है।हांलांकि समय रहते इस वीडियो को ग्रुप से हटा भी दिया जा रहा है ।


आपको बता दें कि यह ग्रुप कांग्रेस के विधानसभा पत्थलगांव का ग्रुप है जिसमे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के अलावे विधानसभा भर के कई समानित कांग्रेस नेता ग्रुप के मेंबर हैं ।सूत्र बता रहे है इस वीडियो को लेकर लोग तकनीकी जानकारों से सम्पर्क कर रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News