जशपुर मुनादी ।। मुनादी डॉट कॉम द्वारा प्रकाशित किये गए भ्रष्टाचार के मगरमच्छो की खबर पर भी भाजपाईयो ने जमकर दहाड़ा । भाजयुमो नेता नितिन राय ने कहा कि सामुदायिक भवन के नाम पर चीक समाज से बड़ी ठगी हुई हैं । सामुदायिक भवन बनाने की आड़ में कमीशनखोरी का ऐसा खेल खेला गया कि पहली बरसात में ही भवन में दरार आ गया । बिल्डिंग की छत से पानी टपकने लगा। लाखो की बिल्डिंग में एक साल के भीतर दरार और छत से पानी टपकने का वीडियो सबने देखा ।यह केवल यह प्रमाणित करता है कि निर्माण कार्यो में बेखौफ कमीशनखोरी का खेल चल रहा है और सारा कमीशन विधायक यू डी मिंज के पास पहुँच रहा है ।


आपको बता दें कि नागलोक (फरसाबहार)के खारी बहार में एक साल पहले चीक समाज के लिए साढ़े 6 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया गया था जिसमे अभी से ही दरार पड़ने शुरू हो गए और छत से पानी टपकने लगा।वह भी तब जब अभी तक बरसात नहीं हुई है । इस सामुदायिक भवन का वीडियो समाज के लोगो ने ही बना लिया और उक्त वीडियो को मुनादी डॉट कॉम को प्रेषित कर दिया । मुनादी डॉट कॉम ने वीडियो को प्रमुखता से प्रसारित किया ।

