जशपुर मुनादी।। खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बाद भाजपा के जिलाध्यक्षो में भी बहुत जल्द भारी फेरबदल हो सकता है। इसी क्रम में जशपुर में भी जिलाध्यक्ष बदलने की खबर है।सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक बहुत जल्द इसको लेकर भी एलान हो जाएगा।


पार्टी के सूत्रों की माने तो नए जिलाध्यक्ष के नामो पर पार्टी ने मंथन भी शुरू कर दिया है और पुराने अध्यक्ष के हटते ही नए नाम की घोषणा कर दी जाएगी ।
आपको बता दे कि अभी कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय भाजपा जशपुर के जिलाध्यक्ष है।इससे पूर्व पार्टी के वर्तमान जिला महामंत्री ओम्प्रकाश सिन्हा जिलाध्यक्ष थे।इनके अध्यक्षी कार्यकाल में 2018 में भाजपा जिले की तीनों सीट हार गई थी इसके बाद जिले के नेतृत्व में परिवर्तन करते हुए पार्टी ने रोहित साय को जिलाध्यक्ष बना दिया लेकिन खबर यह आ रही है कि भाजपा फिर से ओमप्रकाश सिन्हा को जिले का कमान सौंपने पर विमर्श कर रही है।तेज तर्रार और राजनीतिक कार्यों में काफ़ी चतुराई के साथ काम करने में इनकी दक्षता है और उसी दक्षता का आंकलन करते हुए पार्टी इन्हें फिर से मौका दे सकती है ।
सूत्रों की माने तो नए पैनल में ओम प्रकाश सिन्हा के अलावे 2 अन्य नेताओं के नाम भी है जिनपर गहन मंथन चल रहा है । ये नाम भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भरत सिंह और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता है।
संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ और सामंजस्य बनाने में भरत सिंह दक्ष नेता माने जाते है इस लिहाज से उम्मीद यह लगायी जा रही है कि ओम प्रकाश सिन्हा के नाम को लेकर कुछ 19-20 हो जाता है तो भरत सिंह पार्टी के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं।


तीसरा नाम पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता का है। 2018 के बाद जिले के नेतृत्व परिवर्तन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सुनील गुप्ता का नाम सबसे उपर था।यंग चेहरा और युवाओं के बीच अच्छी पैठ होने के चलते कई बार इनका नाम जिलाध्यक्ष के रूप में सामने आ चुका है ।रोहित साय को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पूर्व इनके नाम की चर्चा जोरों पर थी लेकिन बाद में पार्टी ने बीच का रास्ता निकालते हुए इनके जगह रोहित साय को जिलाध्यक्ष बना दिया ।माना जा रहा है कि इस बार पार्टी जिस हिसाब से युवा चेहरे की तलाश कर रही है उस गणित में सुनील गुप्ता का चेहरा सटीक बैठ रहा है ।