Breaking jashpur जनपद के अधिकारियों के घर में घुस गए चोर ,2 अधिकारियो के घरों को बनाया निशाना,लाखो रुपये की ज्वेलरी ....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 27, 2022



Breaking jashpur जनपद के अधिकारियों के घर में घुस गए चोर ,2 अधिकारियो के घरों को बनाया निशाना,लाखो रुपये की ज्वेलरी ....पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जनपद कार्यालय  में पदस्थ  2 अधिकारियों के घर बड़ी चोरी हुई है।मामला कुनकुरी का है। कुनकुरी जनपद कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनीयर और मनरेगा के पीओ के घर से अज्ञात चोर घुस गए और लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर उड़ गए।कुनकुरी पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

Advertisement


कुनकुरी थाना पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुनकुरी में रह रहे मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी सरोज विश्वकर्मा और सब इंजीनयर संतोष ठाकुर के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना तब हुई जब सब इंजीनीयर संतोष ठाकुर बैजनाथ धाम गए हुए थे और मनरेगा अधिकारी तीर्थ पर अमरनाथ गयी हुई थी। जब दोनो लौट कर आये तो देखा घर का सामान बिखरा हुआ है। 


मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी के घर से तकरीबन 6 लाख की ज्वेलरी चोरी होने की जानकारी मिली है जबकि सब इंजनीयर ठाकुर के घर से चोर सोने की एक चैन और कुछ नकदी ही ले पाए जबकि मनरेगा पीओ के घर मे रखे सारे ज्वेलरी पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।


Advertisement

Advertisement

कुनकुरी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। चोरों का शिद्दत से पता लगाया जा रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News