इस आईपीएस ने ऐसे मनाई हरेली कि सोशल मीडिया में मच गई धूम, जिसने देखा उसी ने सराहा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 18, 2023



इस आईपीएस ने ऐसे मनाई हरेली कि सोशल मीडिया में मच गई धूम, जिसने देखा उसी ने सराहा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image




बिलासपुर मुनादी।। सोशल मीडिया और मीडिया में बिल्कुल अलग तरीके के पुलिसिंग के लिए सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश के आई पी एस संतोष सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है।
   
छत्तीसगढ़ी पर्व हरेली पर उनके बधाई देने का तरीका ही कुछ ऐसा था कि लोग तस्वीर को निहारे बगैर आगे नहीं बढ़ सकते थे । दरसअल इस तस्वीर में आईपीएस संतोष सिंह पूरी वर्दी में गेड़ी पर चलते हुए दिख रहे है।उन्होंने इस तस्वीर को अपने ट्वीटर वाल पर पोस्ट किया है और पूरे प्रदेश वासियों को हरेली पर्व की बधाईयां दी है ।

Advertisement



दरअसल हरेली छत्तीसगढ़ का एक बड़ा त्योहार है और उस दिन यहां के लोग पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं, लकड़ी के बनी गेड़ी पर चलकर हर्ष मानते हैं। कई जगह गेड़ी दौड़ की प्रतियोगिता भी होती है इसके अलावा नारियल फेंकने की भी प्रतियोगिता की जाती है। हरेली के दिन इसी गेड़ी पर चलकर लोगों ने सोशल मीडिया में वीडियो और फोटो पोस्ट किया है। एसपी संतोष सिंह ने भी हरेली मानने का फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया है।
  
संतोष सिंह बिलसपुर एसपी हैं और नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम को नेशनल प्लेटफार्म तक ले जाने में इनकी भूमिका रही है। इसे पहले कोरोना काल में रायगढ़ पदस्थापना के दौरान व्यापक संख्या में मास्क वितरण की मुहिम भी उन्होंने चलाई थी। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News