हाई लेबल तक पहुंचा जशपुर का ये मामला , हो सकता है बड़ा विरोध , डीईओ ऑफिस में हंगामे के बाद हुआ.......पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
June 04, 2022



हाई लेबल तक पहुंचा जशपुर का ये मामला , हो सकता है बड़ा विरोध , डीईओ ऑफिस में हंगामे के बाद हुआ.......पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बीते गुरुवार को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में स्वामी आत्मानन्द स्कूल शिक्षक भर्ती में कथित रूप से हुई गड़बड़ियों को लेकर हुए हंगामे का मामला हाई लेबल तक पहुँच गया है ।इस मामले में भाजपा विरोध की नई रणनीति तैयार करने में लगी है ।

Advertisement

Advertisement


शुक्रवार को मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा बताने भाजपा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।प्रेस वार्ता में प्रेस को सम्बोधित कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर पूरे देश का ऐसा पहला जिला है जहाँ मैरिट में होने के बाद भी साक्षत्कार में 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरीहै ।स्वामी आत्मानन्द शिक्षक भर्ती में जिले में ऐसा ही हो रहा है जिसके कारण अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश है ।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा नियम केवल जशपुर में ही देखने को मिला यही वजह है कि अभ्यर्थियों के द्वारा गुरुवार को हंगामा किया गया।


Watch video जशपुर डीईओ कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो देखिये और पढिये पूरी रिपोर्ट ..आखिर क्यों पहुँची पुलिस और क्यों पहुँचे अधिकारी ,फिर क्या हुआ .....


भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने स्वामी आत्मानन्द भर्ती में गड़बड़ियों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर को चारागाह बना दिया गया है।नए और अनोखे नियम लागू करके अभ्यर्थियों से वसूली की जा रही है।मैरिट का कोई महत्व नहीं होता ऐसा पहली बार जशपुरमे देखने सुनने को मिला ।


भाजपा नेताओं का कहना है कि स्वामी आत्मानन्द में शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी को लेकर इतना हंगामा हुआ फिर भी जिले के किसी विधायक के द्वारा इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया जाना यह साबित करता है कि भ्र्ष्टाचार के खेल में ये भी शामिल है।


Advertisement

Advertisement

आपको बता दे कि गुरुवार को स्वामी आत्मानन्द स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एक दर्जन अभ्यर्थी जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुँच गए थे और कार्यालय में उन्होंने घण्टो तक हंगामा किया ।हंगामा बढ़ते देख कोतवाली पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी। सभी अभ्यर्थी भर्ती में भारी गड़बड़झाले का आरोप लगा रहे थे ।हांलाकि जिला शिक्षाधिकारी इनके सारे आरोपो को सिरे से नकार रहे थे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News