जशपुर मुनादी ।। जशपुर नगरपालिका शनिवार को सारा दिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहा। यहां की एक तस्वीर को कुछ लोग सारा दिन सोशल मीडिया में वायरल करते रहे ।नगरपालिका की तस्वीरसे ज्यादा सोशल मीडिया में एक जैन साहब की चर्चा जोरों पर है। ये जैन साहब कौन है ये तो लिखने वाले ही जाने लेकिन जैन साहब को लेकर सोशल मीडिया में जो लिखा जा रहा है उसे पढ़कर लोग अपने अपने अंदाज में रिएक्शन भी दे रहे हैं।


सबसे पहले पहली तस्वीर की बात करें तो पहली तस्वीर में एक ऑफिस की साफ सफाई करते एक सख्श को दिखाकर लिखा गया कि नगरपालिका के कर्मचारियों से जैन साहब अपने निजी कार्यालय की सफाई करवा रहे है ।दूसरी तस्वीर नगरपालिका जशपुर की है ।नगरपालिका की तस्वीर के साथ लिखा है कि पहले इस नगरपालिका में देवी की तस्वीर हुआ करती थी लेकिन साहब ने इस तस्वीर को यहां से हटा दिया गया ।
और सबसे गौर करने वाली बात ये है कि नगरपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया में अभियान चलाने वाले यूजर्स भाजपा के है और नगरपालिका में भाजपा की ही सरकार है। अपनी ही पार्टी की सरकार को सोशल मीडिया में घेरने के पीछे का मकसद जो भी हो लेकिन यह तो साफ है कि भाजपा से जुड़े लोग खुद की पार्टी की नगरपालिका सरकार से खुश नहीं है।
इनका कहना है कि इस नगरपालिका में किसी जैन साहब की इतनी चलती है कि इनके आगे किसी की नहीं चलती ।यहां पिन से लेकर प्लेन तक कि खरीद दारी करने की जिम्मेदारी इन्हें दे दी गयी है। छोटे टेंडर से लेकर बड़े टेंडर यहाँ तक कि पालिका के कांजी हाउस में भी इन्हीं का रसूख है और इनकी रसूखदारी से एक तबका खाशा नाराज है ।एक यूजर्स ने यहाँ तक लिखा है कि इन मामलों को लेकर वह पालिका के सीएमओ से मिलेंगे और इस मामले में संज्ञान लेने का निवेदन करेंगे ।
बहरहाल इस राजनीति के पीछे की राजनीति जो भी हो लेकिन इस राजनीति से कई सारे सवाल उठ रहे हैं । पहला सवाल यह है कि पार्टी स्तर पर बात रखने के बजाय सीधे सोशल मीडिया में बगावत का बिगुल क्यों फूंका गया ?दूसरी बात यह कि काँग्रेस पार्टी और प्रदेश की सरकार के खिलाफ मुखर होकर विरोध करने वाली भाजपा क्या नगरपालिका के खिलाफ भी आंदोलन करेगी ?
इस मामले में नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पूछने पर बताया कि कार्यकर्ताओ के द्वारा उन्हें बताया गया है कि ज्यादातर टेंडर वर्क किसी खाश ठेकेदार को दिया जा रहा है।लेकिन मैं अपने निजी काम से बाहर गया था ।लौटकर आ गया हूँ ।इस मामले में सीएमओ से बात करके समाधान निकाला जाएगा । कार्यकर्ताओ में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है यह मुझे पता है ।जो भी काम होगा वह प्रक्रिया के तहत होगा ।
कौन है जैन जी ?


जिस जैन साहब की चर्चा हो रही है और जिनको लेकर सोशल मीडिया में मुद्दा बनाया जा रहा है वो जैन साहब के बारे में जब हमने पड़ताल की तो पता चला साहब पहुँचे हुए ठेकेदार है।ठेकेदारी में अच्छा खाशा इनका रसूख चलता है ।कुछ लोगों ने पूछने पर साहब का नाम भी बताया लेकिन सवाल यहाँ नाम से ज्यादा इनके काम का है !