जशपुर मुनादी।। जशपुर जिले में कांग्रेस के सक्रिय सदस्य और पूर्व में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे ताहिर अली को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवा देवांगन ने जशपुर जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है, कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से पार्टी के लिए काम करने वाले ताहिर अली को सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे के निर्देशन में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जशपुर जिला अध्यक्ष रूप में नियुक्त किया गया है, ताहिर अली छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद कांग्रेस पार्टी के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर 9 साल तक थे, ताहिर अली बीडीसी का चुनाव लड़कर कुनकुरी जनपद सदस्य भी रह चुके है।
आपको बता दे कि ताहिर अली कांग्रेस के पार्टी काफी पुराने कार्यकर्ता है, हालही में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें असम चुनाव के दौरान भी जिमेदारी सौपी थी, ताहिर अली ने असम में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अच्छा काम भी किया था, वो खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के खास माने जाते है, ताहिर अली को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रदेश महामंत्री अद्यशंकर त्रिपाठी, श्रीमती फुल केरिया भगत प्रदेश महांमत्री कांग्रेस कमेटी, श्रीमती आरती सिंह प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुनकुरी एस इलियास, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्षक रवि शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इफ्तखार हसन, ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भगत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी।