अपनी अलग दुनिया बसाने जशपुर का नाबालिग जोड़ा पहुँच गया मायानगरी लेकिन बुरे फंसे , दोनो को अलग अलग....पढिये फिर क्या हुआ,पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
August 02, 2022



अपनी अलग दुनिया बसाने जशपुर का नाबालिग जोड़ा पहुँच गया मायानगरी लेकिन बुरे फंसे , दोनो को अलग अलग....पढिये फिर क्या हुआ,पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। यहाँ एक नादान मुहब्बत के चलते पुलिस को क्या नहीं करना पड़ गया।जशपुर के गाँव से लेकर महानगरों की गलियों तक पुलिस को खाक छाननी पड़ी तब जाकर नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका पुलिस की पकड़ में आये ।मामला दुलदुला थाना इलाके का है। 


जानकारी के मुताबिक 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले 2नाबालिग लड़का लड़की एक दूसरे के प्रेम में इस कदर घुल मिल गए कि उन्होंने जमाने से दूर एक नए शहर में घर बसाने तक ठान ली। अपने प्रेम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बीते 19 जुन की रात करीब 2 बजे दोनो अपने अपने घर से निकल गए और यहाँ से सीधे पहुँच गए मुंबई । मुंबई  आने के बाद कुछ दोनो मायानगरी का चकाचौंध देखते रहे लेकिन थोडी  ही देर के बाद दोनों ओर मुंबई पूलिस की नजर पड़ गयी ।ये शक्ल और अक्ल दोनो से दिख रहे थे ऐसे में पुलिस ने दोनो को अपने कब्जे में ले लिया और दोनो को अलग अलग हॉस्टल   में रख दिया गया। जब इनसे पूछ ताछ की गई तो उन्होंने धीरे धीरे अपना घर और पता भी बता दिया।इनके द्वारा बताए गए पते से पता चला कि दोनों जाशपुर के दुलदुला थाना क्षेत्र के है। मुंबई पुलिस के द्वारा दोनो के घरों में सूचना दी गयी ।


दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़की बीते 19 जुन को रात करीब 2 बजे अपने बड़े पिताजी के घर से निकली और वापस घर मे नही लौटी ।तब घर वालों ने उसे खोजना शुरू किया ।अगले दिन घरवालों को लड़के पर शक हुआ और वे पता करने लड़के के घर चले गए वहां जाने पता चला कि  लड़का भी गायब उसी दिन से गायब है ।तब घरवालों ने थाना आकर दोनो के गायब होने की सूचना दी थी ।पुलिस दोनो का खोजबीन कर ही रही थी कि दोनों के मुंबई के अलग अलग हॉस्टल में होने की सूचना मिली ।फिर एक टीम बनाकर सब इंडपेक्टर साहनी की अगुवाई में टीम को मुंबई रवाना किया गया और दोनो को बरामद किया गया।  


बहरहाल पुलिस ने अपचारी बालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News