लाल फीताशाही से परेशान एक वार्ड पंच ने किया सुसाईड करने का फैसला और उठा लिया इतना बड़ा कदम, पब्लिक तो पब्लिल पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 05, 2023



लाल फीताशाही से परेशान एक वार्ड पंच ने किया सुसाईड करने का फैसला और उठा लिया इतना बड़ा कदम, पब्लिक तो पब्लिल पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए , पढिये पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी ।। शोले फ़िल्म के उस सीन से भला कौन वाकिफ नहीं होगा जब बीरू बसंती से शादी करने के लिए पानी की टँकी पर चढ़ जाता है और तबतक पानी टँकी से नीचे नहीं उतरता जबतक मौसी बीरू से बसन्ती की शादी कराने तैयार नहीं हो जाती ।

Advertisement

Advertisement

   

बिलासपुर में इसी शोले फ़िल्म के सीन का दूसरा पार्ट देखने को मिला जब एक गाँव का वार्ड पंच मोबाईल टॉवर पर चढ़ गया लेकिन इस वार्ड पंच को बसन्ती और शादी से कोई लेना देना नहीं था बल्कि वह ग्राम पंचायत की प्रतिष्ठा बचाने ऐसा काम किया ।

     

बताते है कि वार्ड पंच एक सी सी रोड के लिए काफी लंबे समय से प्रयास कर रहा था।उसके प्रयास से बस्ती में 8 लाख का सी सी रोड स्वीकृत भी हो गया लेकिन सी सी रोड आज तक जमीन पर नहीं देखा गया ।इस बात से नाराज वार्ड पंच मोबाईल टॉवर के उपर चढ़ गया और टॉवर से नीचे छलांग लगाने की बात करने लगा । उसे टॉवर पर चढ़े हुए जब लोगों की नजर पड़ी तो टॉवर के नीचे भीड़ लग गयी ।वहाँ मौजूद लोग उसे टॉवर से नीचे उतरने को कहने लगे लेकिन वह सीसी रोड बनाने के ठोस आश्वासन के बगैर टॉवर से नीचे उतरने तैयार नहीं था ।आखिर में शाम को मौके पर पुलिस पहुँची और पुलिस की समझाइश के बाद वह टावर से नीचे उतरा।

   

उक्त वार्ड पंच   बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा का बताया जा रहा है।मोबाईल टॉवर से नीचे उतरने के बाद उसने मीडिया को बताया कि सीसी रोड के चलते गाव के लोग काफी नाराज है और आये दिन गाव के लोग पंचायत वालों को इस सड़क के लिए गाली देते है और जो जिम्मेदार लोग उन्हें सड़क की कोई परवाह ही नहीं है ऐसे में आत्महत्या ही एक चारा बचा है।


Advertisement

Advertisement

बहरहाल वार्ड पंच के इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सी सी रोड को बनाने में और कितना वक्त लगेगा यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News