ड्रग्स, नार्कोटिक्स और अवैध नशा के विरुद्ध पुलिस की जोरदार कार्रवाई,दो माह में 1303 हुए गिरफ्तार, 228 भेजे जेल, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 01, 2023



ड्रग्स, नार्कोटिक्स और अवैध नशा के विरुद्ध पुलिस की जोरदार कार्रवाई,दो माह में 1303 हुए गिरफ्तार, 228 भेजे जेल, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। नशे से निजात दिलाने की पुलिस की मुहिम रंग ला रही है। पुलिस ने भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर यह जाता दिया है कि नशे के कारोबार उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हैं। बिलासपुर एसपी संतोष सिंह ने नशे के खिलाफ निजात नामक मुहिम चला रहे हैं जिसमे उन्होंने कई जिलों में नशे पर प्रहार किया। और उन्हें इस काम के लिए सराहना भी मिली। अब बिलासपुर में भी वे लगातार नशे के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता से लगे हुए हैं।


फरवरी से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर बी.एन. मीणा, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात की शुरुआत की गई थी । पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी थाना अंतर्गत अवैध नशा के कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से कार्रवाई की गई है। 


फरवरी माह से शुरू किए गए अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही और जागरूकता अभियान निजात के तहत सिर्फ दो माह में ही ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 1303 लोग गिरफ्तार किए गए है, जिनमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों और नशे से जुड़े किए गए प्रतिबंधात्मक प्रकरणों में कुल 228 आरोपी जेल भेजे गए हैं।


आबकारी के कुल 1212 दर्ज प्रकरणों में 2413 लीटर शराब जप्त हुई है। आबकारी में गिरफ्तार लोगों में बड़ी संख्या सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन कर हुडदंग करने वाले लोग हैं। एनडीपीएस प्रकरणों के 73 प्रकरणों में 280 किलो गांजा और अन्य नशीली वस्तुएं जप्त कर 89 आरोपियों को जेल भेजा गया है। कुल 50 लाख कीमती मशरूका जप्त हुई। अवैध शराब, गांजा के अलावा बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, कफ सिरफ, टेबलेट, एम्पुल, चरस व ट्यूब शल्युशन जप्त किया गया है। चेतावनी देने के बावजूद नशे के लिए सीरप बेच रहे मेडिकल संचालक और एक नशे का सामान बेच रहे एक डेयरी संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।


नशा सेवन कर गाड़ी चलाने वाले 501 लोगों पर एमवी एक्ट के कार्यवाही करते हुए प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया, जहां प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है इसके अलावा नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत कुल स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर 505 कार्यक्रम किए गए।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News