बिलासपुर पहुंचे विष्णुदेव साय , टिकट को लेकर मीडिया को बताई ये बात , कहा -टिकट तो पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 26, 2023



बिलासपुर पहुंचे विष्णुदेव साय , टिकट को लेकर मीडिया को बताई ये बात , कहा -टिकट तो पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर (मुनादी)।। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। लगातार पार्टी के बड़े नेता क्षेत्र का दौरा कर जनता और पार्टी पदाधिकारियों के बीच जा रहे हैं। इस दौरान प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी रायशुमारी की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद विष्णु देव साय आज बिलासपुर पहुंचे। बतौर पर्यवेक्षक उन्होंने यहां बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा सीट में प्रत्याशियों के नाम पर रायशुमारी की। इस दौरान प्रत्याशियों के नाम को लेकर समन्वय समिति व कोर कमेटी से विस्तृत चर्चा कर उन्होंने अपना रिपोर्ट तैयार किया। 


साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश स्तर के नेता पर्यवेक्षक बनकर जा रहे हैं और वहां विधानसभा के कोर कमेटी के साथ बैठक कर रायशुमारी कर रहे हैं। बैठक के बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कमेटी को सौंपा जाएगा। यहां से सम्भावित नाम प्रदेश चुनाव समिति से पैनल के साथ केंद्रीय चुनाव समिति में जाएगा और अंतत: केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल टिकट अनाउंस करेगी कि किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी होगा। 


मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनाव के लिए कमर कस के तैयार है। हर कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ गया है। यहां कांग्रेस पार्टी की जो सरकार 36 वादा करके पिछले चुनाव में सत्ता में आई थी, वह पूरी तरीके से फ्लॉप है। सरकार अपना एक भी घोषणा पूरा करने में सफल नहीं हुई है। सभी वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में आगे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा के विधायकों का अच्छा परफॉर्मेंस है। कांग्रेस के 70 विधायकों में भाजपा के 14 विधायक भारी पड़ते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पर्यवेक्षक विष्णु देव साय ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार झूठबोलकर सत्ता में आयी है, प्रदेश की जनता उन्हे इस बार सबक सिखाने वाली है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News