Watch Video इस बहाने फिर से विधायक को घेरने में जुटी भाजपा , कहा-इनकी इंजीनियरिंग फेल..कबूल कर्रें विधायक और नागलोक की जनता से.... कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने खोला मोर्चा

munaadi news image
July 05, 2022



Watch Video इस बहाने फिर से विधायक को घेरने में जुटी भाजपा , कहा-इनकी इंजीनियरिंग फेल..कबूल कर्रें विधायक और नागलोक की जनता से.... कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने खोला मोर्चा

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के नागलोक में ढाई करोड़ की लागत से बन रहे अस्पताल के नए भवन की पोल खुलने के बाद भाजपा विधायक यूडी मिंज को  घेरने में लग गई है। भाजपा के यूथ विंग नेता गोपाल कश्यप ने इस मामले फरसाबहार एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम को बताया है कि सरकार के संसदीय सचिव के द्वारा आस्पताल के घटिया निर्माण की पुष्टि किये जाने ओर सम्बंधित ठेकेदार और अधिकारिययो के वितुद्ध फरसाबहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद भी ठेकेदार और विभाग के अधिकारियो ने घटिया निर्माण जारी रखा नतीजतन बगैर बरसात के मौसम के छत से पानी टपकना शुरू हो गया। घटिया निर्माण की इससे बड़ी प्रमाणिकता नहीं हो सकती इसलिए अस्पताल भवन बना रहे ठेकेदार को बकैक लिस्टेड किया जाए साथ ही साथ सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाए ताकि कोई भी विभाग नाहलोकवासियो से दुबारा छलावा करने की कोशिश न करें।



भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपने के उपरांत उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए कहा है कि इस भ्र्ष्टाचार के उजागर होने के बाद विधायक यूडी मिंज को नागलोक वासियों से माफी मांगते हुए यह कबूल कर लेना चाहिए कि इस भ्रष्टतंत्र के आगे उनकी उनकी इंजीनियरिंग फेल हो गयी है। 

https://munaadi.com/news-details/Now-the-picture-of-this-hospital-in-Jashpur-has-gone-viral!-The-whole-game-is-visible-in-the-viral-picture-CMHO-did-this-work-immediately-again-MLA-also-Know-how-deep-this-hospital-is--

आपको बता दें कि फरसाबहार में ढाई करोड़ की लागत से नया अस्पताल भवन बनाया जा रहा है।इस भवन के ग्राउंड फ्लोर से पानी टपकने और कई जगह सीपेज होने की तस्वीर किसी ने कैमरे में खींचा और तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । 



यह बताना भी जरूरी है कि अस्पताल के नए भवन को लेकर सबसे पहले उस वक़्त बखेड़ा खड़ा हुआ था जब इस अस्पताल का निरीक्षण करने स्वयं विधायक यूडी मिंज आये थे और गुणवत्ता विहीन निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगाई थी ।इतना ही नही घटिया निर्माण के विरोध में अगले दिन सम्बंधित ठेकेदार व सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आवेदन भी दिए गए ।इसके बाद एक स्थानीय कांग्रेस नेता के द्वारा भी घटिया निर्माण की शिकायत एसडीएम से की गई है । कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी इस मामले में खड़ी हो गयी है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News