Watch Video ये जशपुर है ! बैलों की लगी लात और दरक गया विकास !यहाँ लाखों लीलने की जुगाड़ में है" मगरमच्छ" ! जरा अब इनकी करतूत देख लीजिए ....तो कीजिये क्लिक .....

munaadi news image
July 30, 2022



Watch Video ये जशपुर है ! बैलों की लगी लात और दरक गया विकास !यहाँ लाखों लीलने की जुगाड़ में है" मगरमच्छ" ! जरा अब इनकी करतूत देख लीजिए ....तो कीजिये क्लिक .....

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

थोथे विकास की मुनादी।। जशपुर में बह रही  विकास  की गंगा में भ्र्ष्टाचार के मगरमच्छ किस यरह गोते लगा रहे है इसका नमूना हमने आपको शुक्रवार को दिखाया था।आज हम आपको इसी जिले के दूसरे इलाके की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जहाँ  विकास अपनी हालत पर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है ।



यह तस्वीर कुनकुरी ब्लॉक के खाश नारायणपुर गाँव से आई है  ।यह छठ घाट की तस्वीर है। विधायक यू डी मिंज के मद से इस छठ घाट के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी ।बीते जून माह के आखिरी दिन में यह छठ घाट बनकर करीब करीब तैयार हो गया ।किस तरह तैयार हो गया ये तो आपको तस्वीर देखकर ही पता चल जाएगा लेकिन यह बताना जरूरी है कि बनकर तैयार होने के बाद क्या हुआ ?

कुछ दिन पहले जब गाँव के कुछ जागरूक लोग छठ घाट घूमने गए तो देखा कि छठ घाट की परतें उखड़नी शुरू हो गयी है और घाट के फर्श से बालू दिखने शुरू हो गए।गाँव वालों ने मुँह बाए छठ घाट की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया और ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने लगा ।जैसे ही वीडियो वायरल हुआ छठ घाट के ठेकेदारों ने उखड़े हुए फर्श और फर्श के अंदर से झांक थे बालू को सीमेंट से पुताई करनी शुरू कर दी ।हमारे कैमरे में कैद तस्वीरों को देखिये सीमेंट से लिपाई के सारे दृश्य आपको साफ साफ दिख जाएंगे । न जाने कितने जगह लिपाई की गई है यह साफ साफ हमारी तस्वीरों में दिख रहा है ।


स्थानीय लोगो ने बताया कि यह छठ घाट किसी दूसरे गांव के पंचायत सचिव की देख रेख में बन रहा था लेकिन नारायणपुर के सचिव ने बताया कि इसको यहाँ के बीडीसी ने बनवाया है । सचिव ने बताया कि गाय बैल के पैर से फर्श टूट गया बाकी तो काम मजबूत हुआ है ।  उसने बताया कि काम कम्प्लीट नही हुआ है ।फर्श में थोड़ा सा पाना करना बचा हुआ है ।पैसा भी अभी पूरा नहीं निकला है ।अग्रिम राशि 50 प्रतिशत निकाल लिया गया है । जहाँ जहाँ टूट फुट हुआ है उसको ठीक कर दिया गया है ।


हांलाकि स्थानीय लोगो का कहना है कि इस छठ घाट का निर्माण बगैर फाउंडेशन का हुआ है।फाउंडेशन नहीं होने के कारण पूरे फर्श में दरार आ गया है।मामूली बारिश में ही फर्श उखड़ गया और जिस दिन तेज बारिश होगी उस दिन यहाँ कुछ नहीं बचेगा सब बह जाएगा ।

यह छठ घाट गाँव वालों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है । गाँव वालों का कहना है कि एक ही परिवार की ठेकेदारी और इंजीनियरिंग में छठ घाट को तैयार किया गया है और 5 लाख की लागत वाले इस छठ घाट में सवा लाख भी नहीं लगे होंगे ।



मामले की तकनीकी जानकारी के लिये जब हमने छठ बनवाने वाले ऑन रिकार्ड अभियंता मालाकार से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ।तब हमने जनपद सीईओ को फोन लगाया ।जनपद सीईओ कुनकुरी लोकहित भगत ने कहा-कल ही वीडियो देखा हूँ ,जाँच करवा रहा हूँ , नोटिस भी जारी करूंगा और कार्रवाई भी होगी । उन्होंने आगे कहा कि अभी केवल एक किश्त ही राशि निकली है ।


Advertisement

Advertisement

बहरहाल ,विकास को नोच खाने वाले भ्र्ष्ट मगरमच्छो के खिलाफ कार्रवाई क्या होगी या कार्रवाई होगी भी या नहीं यह तो उपर वाले अधिकारी ही जाने ।गाँव वाले तो यह कह रहे है कि ठेकेदार कांग्रेस का नेता है इसलिए शायद ही कार्रवाई हो ...


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News