भ्रष्टाचार के तालाब में नहाकर स्वच्छ रहने वाले नागलोक के भ्रष्ट मगरमच्छो की करतूत देख लीजिए .....तो कीजिये क्लिक पढिये रिपोर्ट और देखिये वीडियो ,सब समझ आ जाएगा

munaadi news image
July 29, 2022



भ्रष्टाचार के तालाब में नहाकर स्वच्छ रहने वाले नागलोक के भ्रष्ट मगरमच्छो की करतूत देख लीजिए .....तो कीजिये क्लिक पढिये रिपोर्ट और देखिये वीडियो ,सब समझ आ जाएगा

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले में विकास से ज्यादा भ्रष्टाचार की तूती बोल रही है। विकास आपको यहाँ दिखे या न दिखे लेकिन भ्रष्टाचार आपको तांडव करता करीब करीब हर जगह दिख जाएगा । जिले में नागलोक में भ्र्ष्टाचार के ऐसे ऐसे अजगर बैठे है जो सरकार के लाखो रुपये यूँ ही लील जा रहे है और किसी को हवा तक नही लग रही है।

Advertisement

Advertisement




हमने जो आपको बताया उस पर यकीन नहीं होता है तो तो इस वीडियो को गौर से देखिये आपको यकीन हो जाएगा। इससे पहले कि आप वीडियो देखें हम आपको बता दें कि यह वीडियो फरसाबहार ब्लॉक के खारीबहार ग्राम पंचायत का है। स्थानीय लोगो के द्वारा भेजे गए वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि साढ़े 6 लाख की लागत से बनने वाले समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण रुपयों का किस कदर बंदरबांट हुआ होगा ।




लोगो ने बताया कि साढ़े 6 लाख की लागत से चीख समाज का  इस सामुदायिक भवन को बने मुश्किल से एक साल भी नहीं हुए है और बगैर मानसून आये इसकी पोल खुल गयी।



हमारे पास आये वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक साल से भी कम समय पहले निर्मित इस सामुदायिक भवन का छत अभी से ही टपकना शुरू हो गया जबकि अभी तक ठीक से बारिश भी नही हुई है।दो दिन पहले आधे घण्टे की बारिश के बाद छत से पानी टपककर फर्श पर आने शुरू हो गए।




इतना ही नहीं हमारे वीडियो में इस बिल्डिंग में कई सारी दरारें भी दिख रही है।वीडियो बनाने वाले ग्रामीण ने बिल्डिंग के एक एक  दरार को अपने कैमरे में कैद किया है ।

देखिए पूरा वीडियो



यह बात समझ से परे है कि निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए सारे सरकारी चैन आखिर फेल क्यो हो जाते है।निर्माण एजेंसी पंचायत से लेकर सब इंजनीयर ,एसडीओ सीईओ जैसे ओहदे पर बैठे अधिकारियो की मॉनिटरिंग फेल कैसे हो जाती है?या होता ये होगा  कि अधिकारी मोनीटिंग ही नहीं करते होंगे ।बहरहाल हमारे पास और भी ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनकी परते हम ववत वक़्त पर खोलते रहेंगे और जिमनेदार अधिकारियों से भी जवाब मांगेंगे ।


फोन नहीं उठाया........

जानकारी के मुताबिक ऑन रिकार्ड इस भवन का निर्माण ग्राम  पंचायत  के द्वारा किया गया है लेकिन ऑफ रिकार्ड इस भवन को स्थानीय पंचायत ठेकेदारों के द्वारा बनवाया गया है ।इस सम्बंध में हमने और ज्यादा जानकारी के लिए ग्राम पंचायत के सारपंच और सचिव दोनो से दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन दोनो ने हमारा फोन नहीं उठाया ।

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News