Watch video जशपूर विधायक का वीडियो हो गया वायरल ,लोग बोले यह तो भगवान के साथ ठगी है तो विधायक ने दी ये सफाई ,कहा-मैं ...…..

munaadi news image
June 17, 2022



Watch video जशपूर विधायक का वीडियो हो गया वायरल ,लोग बोले यह तो भगवान के साथ ठगी है तो विधायक ने दी ये सफाई ,कहा-मैं ...…..

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। आये दिन सोशल मीडिया में किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहने वाले जशपुर विधायक विनय भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। 


दअरसल इस वीडियो में  विधायक विनय भगत मंत्री शिव डहरिया के साथ सोगड़ा आश्रम से बाहर निकल रहे है।बाहर निकलने के दौरान मंत्री डहरिया आश्रम की पेटी में दान राशि डालते हुए दिख रहे है।उनके पीछे विनय भगत हैं और वो दान पेटी को केवल ठोककर आगे बढ़ जाते हैं ।यही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।विपक्षी पार्टी के लोग इस वीडियो के साथ यह लिखकर सोशल मीडिया में पोस्ट पे पोस्ट किए जा रहे हैं कि विधायक दानपेटी में दान की राशि डालने के बजाय केवल दान पेटी को ठोककर आगे बढ़ गए यह तो भगवान के साथ ठगी है। 


इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक विनय भगत का भी बयान सामने आया है ।उन्होंने क्या कहा यह बताने से पहले आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मंत्री शिव डहरिया सोगड़ा आश्रम आये हुए थे । वहाँ पहुंचकर संगठन प्रभारी और  मंत्री डहरिया ने पूजा अर्चना की ।पूजा अर्चना के बाद आश्रम से बाहर निकलने के दौरान मंत्री शिव डहरिया द्वारा दान पेटी में दान की राशि डाली गयी और फिर उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया ।




खैर ,इस मामले में अपनी ओर से बात रखते हुए विधायक विनय भगत ने कहा है कि उन्होंने न तो भगवान को ठगा है न पब्लिक को ।दरअसल पीएल पुनिया , मंत्री शिव डहरिया  और मैं एक साथ पूजा किये और पूजा के बाद जब बाहर निकले तो शिव डहरिया ने पूछा कि दान पेटी कहाँ है ? मैन उंन्हे दान पेटी दिखाया और दान पेटी में उनके द्वारा राशि दान पेटी के अंदर डाला गया लेकिन नोट होने के चलते राशि ठीक से अंदर नही जा पाई थी उसे ठोक कर अंदर कर रहा था ।मैंने दान पेटी में कोई राशि नही डाली न ही मैंने कोई ऐसा उपक्रम किया कि लोगो को लगे कि मैं राशि। मैं राशि डाल रहा हूँ ।इसमें ठगने जैसी कोई बात नहीं है ।मेरी छोटी छोटी बातें चर्चा में आ जाती है तो मैं क्या कर सकता हूँ। विनय भगत ने आगे कहा कि मैने  राम मंदिर के लिए एक लाख 21 हजार का सहयोग किया और क्षेत्र में होने वाले हर धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता हूँ इस बात को क्षेत्र की एक एक जनता जानती है ।




munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News