Watch video सुनिये जशपुर में उद्योग लगाने के सवाल पर क्या बोल गए सीएम भुपेश बघेल , कहा-रायगढ़ बिलासपुर,रायपुर में तो........लेकिन यह भी कहा कि ......

munaadi news image
June 26, 2022



Watch video सुनिये जशपुर में उद्योग लगाने के सवाल पर क्या बोल गए सीएम भुपेश बघेल , कहा-रायगढ़ बिलासपुर,रायपुर में तो........लेकिन यह भी कहा कि ......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज फिर से कहा है कि उद्योगों से लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे ।रविवार को जिले के कुंनकुरी विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य्मंत्री ने कहा कि मिनरल से सम्बंधित अगर उद्योग लगते हैं तो निश्चित तौर पर इससे लोगो को रोजगार मिलेंगे और प्रदेश के कई जिलों में  रोजगार के अवसर मिले भी है।


रायगढ़ ,बिलासपुर ,रायपुर जैसे शहरों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ मिनरल्स से सम्बंधित उद्योग लगे और लोगो को रोजगार मिले है ।अब यह गांव के लोगो को तय करना होगा कि उद्योग लगना चाहिए या नहीं लगना चाहिए क्योंकि जबतक गाँव के लोग नहीं चाहेंगे और जबतक गाँवो की ग्रामसभाएं अनुमति नहीं देती तबतक उद्योग नहीं लग सकते ।




मुख्य्मंत्री ने कहा कि व्यवहारिक तौर पर देखा जाय तो रोजगार सरकारी नौकियो के जरिये मिलते  है जिसकी संख्या सीमित है जिसे आगे बढ़ाने का काम सरकार लगातार कर रही है  ।सरकार की कई सारी योजनाओं का उन्होंने नाम गिनाते हुए कहा कि इनके जरिए भी लोगो को रोजगार मिल रहा है लेकिन अगर मिनरल से सम्बंधित उद्योग लगते हैं तो इससे रोजगार की सम्भावनाये और बढ़ जाएंगी ।



आपको बता दें कि जशपुर जिले में स्टील प्लांट लगाए जाने के काफी लंबे समय से विरोध हो रहा है।भाजपा तो भाजपा काँग्रेस भी स्टील प्लांट का विरोध कर रही है  ऐसे में मुख्य्मंत्री का यह बयान कम से कम जशपुर जिले के लिए काफी मायने रखता है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News