Watch video जिला अस्पताल में रात को जमकर हुआ हंगामा,महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल पहुंची भीड़ और .....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 04, 2022



Watch video जिला अस्पताल में रात को जमकर हुआ हंगामा,महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल पहुंची भीड़ और .....पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।बड़ी खबर जशपुर से आ रही है। जिला अस्पताल में आधी रात को जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में ईलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी है।महिला की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।महिला मरीज का नाम प्रभा नायक उम्र 25 साल है।

Advertisement

Advertisement


परिजनों और स्थानीय लोगो का कहना है कि आज याने बुधवार को बुखार से पीड़ित भागलपुर की एक महिला ईलाज कराने जिला अस्पताल आयी थी। इलाज के क्रम में महिला को इंजेक्शन लगाया गया।इंजेक्शन लगाने के कुछ देर वाद महिला सीरियस हो गयी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। 


Advertisement

Advertisement

वही डाक्टरो का कहना है कि महिला जब सीरियस हुई तो उसे तत्काल आईसीयू के लिए भेजा गया और फिजिशयन कॉल की सलाह दी गयी थी लेकिन परिजन और स्थानीय लोग डाक्टरो के तर्क से सहमत नही  है। जनाक्रोश देखते हुए मौके पर जशपुर एसडडीएम भी पहुंच गए है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News