जशपुर मुनादी।। भेंट मुलाकात करने जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा पहुँचे मूख्यमंत्री भुपेश बघेल ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर सीधा कटाक्ष किया । कुनकुरी के सलिहतोली में सीएम के जनचौपाल में कुंजारा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य विष्णु गुप्ता ने कुंजारा के शासकीय अस्पताल में डॉक्टर की मांग की तो भुपेश बघेल ने हंसते हए पूर्व जनपद सदस्य से पूछा कि कुंजारा में किसी चिकित्सा वीर को भेज दें क्या ? इसपर वहाँ मोजूद लोगो ने एक स्वर में कहा -चिकित्सक चाहिए चिकित्सावीर नहीं । फिर सीएम ने जनचौपाल में मौजूद लोगों से कहा कि चिकित्सा वीर अच्छा है या चिकित्सक ?लोगो ने जवाब दिया -चिकित्सक। तब सीएम ने कहा कि दाढी वाले बाबा अग्निवीर बना रहे है और हमारी सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू कर रही है।
मूख्यमंत्री ने पम्पशाला के जनचौपाल में भी अग्निवीर योजना को लेकर जनचौपाल में उपस्थित लोगो से सवाल करते हए पूछ दिया कि शिक्षा वीर योजना शुरू कर दें क्या ?सीएम की बात सुनकर सभी हंसने लगे । मूख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज कई बार प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर उंन्हे दाढी वाले बाबा के नाम से सम्बोधित किया।
आपको बता दें कि मूख्यमंत्री भुपेश बघेल शनिवार से रविवार 12 बजे तक कुनकुरी विधानसभा के दौरे पर है। मूख्यमंत्री शनिवार को कुनकुरी विधानसभा के पम्पशाला,पतराटोली और सलिहतोली में जनचौपाल लगाकर लोगो से भेंट मुलाकात की ।