जब नशे में धुत्त गुरुजी चढ़े पुलिस के हत्थे, सरकार और मुख्यमंत्री पर जमकर निकाला भड़ास, कहा - दारू बिकती है इसलिए ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 02, 2023



जब नशे में धुत्त गुरुजी चढ़े पुलिस के हत्थे, सरकार और मुख्यमंत्री पर जमकर निकाला भड़ास, कहा - दारू बिकती है इसलिए ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

बिलासपुर मुनादी।। नशे में धुत्त होकर कार चला रहे एक सरकारी शिक्षक को जब पुलिस ने रोका तो वे गलती मानने के बजाए सरकार और मुख्यमंत्री पर ही बरस पड़े। उन्होंने कहा कि शराब बिकती है इसलिए वे पीते हैं। शराब की बिक्री बंद करवा दो कोई न तो शराब खरीदेगा न ही उसे पिएगा। फिर पुलिस ने उनका मुलाहिजा भी करवाया।

खबर के अनुसार बुधवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही में शिक्षक के पद पर कार्यरत शिक्षक पेंड्रा के गिरारी गांव में पढ़ाता है। जब वह नशे में ड्राइविंग कर रहा था तो लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। फिर पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने में बिठाया। तब उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री बंद करवाओ कोई कर्मचारी या शिक्षक शराब पिएगा ही नहीं। जब पुलिस ने मुलाहिजा के लिए जाने को कहा तब उन्होंने कहा कि मुलाहिजा की जरूरत नहीं है मैं शराब पिया हुआ हूं।  मामला जीपीएम के पेंड्रा थाने का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक इतना नशे में था कि गाड़ी से उतर भी नहीं पा रहा था। जब मीडिया के लोग वहां पहुंचे तो उन्हें ही धमकाने लगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए कहा कि उसे बोलो कि दारू बिकवाना बंद करे। मीडिया के लोगों को कहा कि तुमलोग नेतागिरी मत करो। इस मामले में पुलिस ने उनकी कर जब्त कर ली है और शिक्षा विभाग भी कार्रवाई की तैयारी में है। 

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News