जब राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता से पूछा कि छत्तीसगढ़ का किसान और मजदूर कांग्रेस शासन में कैसा महसूस कर रहा है, जवाब मिला ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 27, 2022



जब राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता से पूछा कि छत्तीसगढ़ का किसान और मजदूर कांग्रेस शासन में कैसा महसूस कर रहा है, जवाब मिला ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से उत्तर प्रदेश विधानसभा और गुजरात के कांग्रेस पर्यवेक्षक अरुण जयसवाल ने भी शिरकत की है। शनिवार को यह पदयात्रा इंदौर से बड़वानी के बीच चल रही थी जिसमें अरुण जायसवाल ने मोट्टको से बड़वानी के बीच लगभग 2 घंटे की पदयात्रा राहुल गांधी के साथ की है इस दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान में  अरुण जायसवाल से 10 मिनट की बातचीत भी की।

इस बातचीत में उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के संबंध में जानकारी ली।   राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों मजदूरों के संबंध में जानकारी ली और पूछा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ का किसान क्या महसूस कर रहा है। राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान जायसवाल से उनके गृह जिले जी पीएम के संबंध में पूछा  कि उनके जिले में  कितने विधानसभा आते हैं।  जयसवाल ने उन्हें बताया कि जी पी एम जिले में कोटा एवं मरवाही दो विधानसभा आते है जहाँ कोटा विधायक सभा में डॉ रेणुजोगी एवं मरवाही में कांग्रेस से डॉ के के ध्रुव विधायक है। राहुल गांधी ने वर्तमान में वहां कांग्रेस की स्थिति के संबंध में भी पूछताछ की ।

इंदौर और बड़वानी के बीच हो रही पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री । टी एस सिंहदेव, अमरजीत भगत, शिव डहरिया सहित छत्तीसगढ़ से सैकड़ों नेता शामिल हुए। अरुण जयसवाल ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में प्रतिदिन 50 हजार  से अधिक पदयात्री शामिल रहते हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News