जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर ज़िले के तपकरा थाना इलाके से आ रही है। झारखण्ड और उड़ीसा की सीमा से लगे हुए नामनी बैरियर के पास तपकरा पुलिस ने आज फिर से गाँजे का बड़ा खेप पकड़ा है। बताया जा रहा है कि गाँजा पिक अप में लोड था और गाँजे की बोरियों के उपर नमक की बोरियां रखी हुई थीं। नामनी बैरियर में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब पिक अप की तलाशी ली तो नमक की बोरियों के भीतर गाँजे की कई सारी बोरियां थी ।
थाना प्रभारी तपकरा ने बताया कि गाँजे की बोरियां और 2 लोगो को पिक अप के साथ अपने कब्जे में ले लिया गया है।अभी तक एक्ज़ेक्ट पता नहीं चल पाया है कि गाँजे का वजन कितना है ।