गाड़ी से पत्थर उठाकर ले जा रहे थे मजदूर, अचानक उनके ऊपर ही गिर गया, दबने से दो की मौत, पढ़िए खबर कैसे हुआ यह हादसा

munaadi news image
December 10, 2023



गाड़ी से पत्थर उठाकर ले जा रहे थे मजदूर, अचानक उनके ऊपर ही गिर गया, दबने से दो की मौत, पढ़िए खबर कैसे हुआ यह हादसा

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

जांजगीर मुनादी।। वाहन से मार्बल पत्थर अनलोड करते समय एक बड़ा हादसा हो गया है। वाहन में मार्बल पत्थर में अनलोड करते समय 2 मजदूरों की दबकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण में मार्बल पत्थर को वाहन से उतारते वक्त बड़ा हादसा हुआ है और मार्बल पत्थर में दबकर 2 मजदूर की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच कर रही है। दोनों मृतक मजदूर, तेंदुआ गांव के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक शिवरीनारायण के लक्ष्मी वस्त्रालय परिसर में वाहन से मार्बल पत्थर लेकर मजदूर गए थे और मजदूरों के द्वारा मार्बल पत्थर को अनलोड किया जा रहा था। तभी 2 मजदूर शरद चन्द्र यादव और योगेंद्र यादव, वाहन के ऊपर में ही मार्बल पत्थर में दब गए और दोनों मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पुलिस पहुंची और दोनों मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News