जशपुर में मना योगा दिवस ,सभी पहुँचे सिवाय कांग्रेसियों के ....महिला आयोग की अध्यक्ष का स्वागत भाजपाईयो को करना पड़ा .... विधायक भी नहीं पहुँचे ,फोन नहीं उठा रहे ......

munaadi news image
June 21, 2022



जशपुर में मना योगा दिवस ,सभी पहुँचे सिवाय कांग्रेसियों के ....महिला आयोग की अध्यक्ष का स्वागत भाजपाईयो को करना पड़ा .... विधायक भी नहीं पहुँचे ,फोन नहीं उठा रहे ......

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। आज जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित  जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योगा कार्यक्रम में जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी ,स्कूली बच्चे और आम नागरिकों की भारी मौजूदगी देखी गई । इस कार्क्रम में बतौर मुख्य अतिथि धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया को आना था लेकिन वो नहीं आ पाए लेकिन आज के कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक मुख्य रूप से उपस्थित रही और वहां मौजूद लोगों को जीवन मे योगा का महत्व बताया।

Advertisement

Advertisement


आज के इस कार्यक्रम में सबसे खाश बात ये है कि ।महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के अलावे कांग्रेस का कोई भी नेता या पदाधिकारी योगा स्थल पर योगा करने नहीं पहुँचा ।स्वयं विधायक विनय भगत भी वहाँ नहीं पहुँचे। विनय भगत के अलावे कांग्रेस की कोई महिला नेत्री भी वहां मौजूद नहीं देखी गई उल्टा जानकारी यह मिल रही है कि महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक का सत्कार जिला प्रशासन के अलावे भाजपा के लोगो ने किया । 


आपको बता दें कि रणजीता स्टेडियम में कांग्रेस के नेता या पदाधिकारी भले ही मौजूद न रहे हों लेकिन भाजपा नेता कृष्णा राय ,नरेश नंदे, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ,यश प्रताप सिंह जूदेव सहित कई लोग मौजूद थे।


कांग्रेस के लोग यहाँ क्यों नहीं पहुँचे इसको लेकर हमने कांग्रेस पार्टी के महामंत्री संजू भगत और कांग्रेस की महिला नेत्रियों से भी दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया । पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज ने फोन पर बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है इसलिए वह नहीं जा पाए, कांग्रेस के उपाध्यक्ष तारो सिंह ने भी फोन पर बताया कि वह किसी कारणवश नहीं जा पाए ,विधायक विनय भगत के बारे में जानकारी मिली कि वह दिल्ली रवाना हो चुके है ।

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News