जशपुर मुनादी।।खबर जिले के दुलदुला से आ रही है ।यहाँ के नेशनल हाईवे पतराटोली के पास बीते शाम भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है ।इस दुर्घटना में 8 लोगो के घायल होने की खबर है ।घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल है जिनकी स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है।
जानकारी के मूताबिक पतराटोली के पास शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर हूई है। स्कार्पियो में एक ही परिवार के करीब 8 लोग सवार थे । इस दुर्घटना में अबतक तक किसी के जान जाने की खबर नहीं है लेकिन खबर है कि गाड़ी में बैठे परिवार के सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है।घायलों में महिलाये और बच्चे भी शामिल है ।बच्चों की हालत गम्भीर बतायी जा रही है ।इन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है । इस दुर्घटना में स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार जशपुर की ओर जा रहे थे । घटना के बाद मौके पर दुलदुला पूलिस भी पहुँच गयी थी।
इस मामले में दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी लोग अंबिकापुर के रहने वाले है ।वे चराई डाँड़ से जशपुर की ओर जा रहे थे । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो चुकी है।उसकी लाश अभी भी ट्रक के अंदर फंसी हुई है ।रात करीब ढाई बजे तक शव को ट्रक से बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफल नहीं हो पाए ।अभी फिर से प्रयास किया जा रहा है ।