09-February-2022


Breaking jashpur ऑफिस में नही रहने वाले कर्मचारियों की खैर नही ,आज सपडाये 29 कर्मचारी , एसडीएम ने तुरन्त लिया एक्शन



पत्थलगांव मुनादि।। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने शासकीय कर्मचारियों को राहत देते हुए सप्ताह में 2 दिन छुट्टी की घोषणा की है जिसमें पांच दिन कार्यालय में काम करने की निर्देश भी जारी किए हैं जिसके परिपालन स्वरूप मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को समय समय पर जांच के भी निर्देश जारी किए हैं जहां कलेक्टर के माध्यम से लगातार निरीक्षण का निर्देश भी जारी किया गया है ।


इसी सिलसिले में आज पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल ने शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें एसडीएम रामशिला लाल ने पीडब्ल्यूडी, कृषि विभाग जनपद कार्यालय, शिक्षा विभाग ,पीएचई सहित कई विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें 29 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शासकीय कार्य समय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अन्यथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।
आज एसडीएम की इस कार्यवाही से सभी विभागों में हड़कंप मच गया है ।इस कार्रवाई से देरी से आने वाले एवं रजिस्टर में केवल हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों में खलबली मच गई है एवं 29 लोगों को शो काज नोटिस भी जारी किया गया है ।।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News