जशपुर मुनादी ।।
आदिवासी विभाग में जिले के आदिवासी युवको से रिश्वत लेकर फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने के मामले में चल रही जाँच अभी तक कहाँ तक पहुँची है इसका तो पता नहीं चल पा रहा है लेकिन अब इस मामले को लेकर राजनीति जरूर तेज हो गयी है ।
जाँच में जिला प्रशासन की लेट लतीफी के बीच खबर आ रही है कि अब विपक्षी पार्टी भाजपा इस पूरे मामले की जाँच करेगी ।
भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की जाँच के लिए बुधवार को एक कमेटी बनाई है जो इस पूरे मामले की जाँच करेगी ।
इसे भी पढिये
भाजपा द्वारा बनाई गई इस जांच कमेटी में सांसद गोमती साय ,भाजपा नेता व पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी , भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित साय,नरेश नंदे ,जिलापंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत और भाजयुमो के सरगुजा प्रभारी युवा नेता नितिन राय को शामिल किया गया है ।बहुत जल्द जाँच टीम के सदस्य पीड़ित और ठगे गए युवको से मिलकर जाँच रिपोर्ट तैयार करेंगे और रिपोर्ट पार्टी को सौंपी जाएगी।
इसे भी पढ़िये
आपको बता दें कि सहायक आयुक्त आदिवासी के पूर्व अधिकारी एस के वाहने के कार्यकाल में छात्रावासो में भृत्य पद के लिए 100 से ज्यादा बेरोजगार युवकों से कथित तौर पर लाख डेढ़ लाख की रिश्वत लेकर नियुक्तिपत्र जारी कर दिया गया था ।जिसे सहायक आदिवासी आयुक्त के वर्तमान अधिकारी ने फर्जी नियुक्ति बताकर रद्द कर दिया है । इस पूरे मामले में फर्जी नियुक्ति किये जाने के तथ्य भी बताए गए ।
इसे भी पढिये
इस पूरे मामले के खुलासे के बाद परियोजना के अध्यक्ष व संसदीय सचिव यु डी मिंज ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए फर्जी नियुक्ति करके बेरोजगार आदिवासी युवको से ठगी करने वाले अधिकारी और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध बहुत जल्द एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिया है ।हांलाकि अभी तक इस मामले में चल रही जाँच का ताज स्टेटस क्या है इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयो है न ही इस मामले में अभी तक किसी के विरुद्ध कोई एफआईआर ही दर्ज हुआ है ।

