10-February-2022


Jashpur breaking इस विभाग के अधिकारियों को लेकर काँग्रेस विधायक ने कहा-अंगुली टेढ़ी करनी पड़ेगी तभी ……इनकी आदत खराब हो गयी है ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।जशपुर में आ रहे अनाप शनाप बिजली बिल के खिलाफ काँग्रेस द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों के विरुद्ध थाने में उपभोक्ताओं से कराई गई शिकायत के बाद कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव युडी मिंज ने बयान दिया है कि 15 वर्षो से अदिकारियों की आदत खराब हो गयी थी इसलिए उन्हें ठीक करना जरूरी है ।

उन्होंने कहा कि 15 वर्षो से खराब हुई आदत को ठीक होने में थोड़ा वक्त लगता है और आदत ठीक करने के लिए कभी कभी अंगुली टेढ़ी करनी पड़ती है।

https://munaadi.com/breaking-news-young-mans-handiwork-obscene-photos-of-women-and-children-uploaded-on-social-media-accused-caught-by-police/


दरअसल ,बीते दिनों कांगेस की अगुवाई में बिजली के 15 या 16 उपभोक्ताओं से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कुनकुरी थाने से शिकायत कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी ।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-high-courts-decision-in-jhiram-murder-case-kept-safe-for-the-time-being-the-government-said-read-full-news/

काँग्रेस आईटी सेल की ओर से बताया गया था कि बिजली विभाग के द्वारा गरीब उपभोक्ताओं को 40 से 50 हजार रुपये के बिल थमाए जा रहे है जिसके चलते बिजली उपभोक्ताओं के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहे हैं।

https://munaadi.com/jashpur-ke-berojgar-yuwko-se-hui-sarkari-thagi-ke-mamle-ne-tool-pakda-bjp-sansad-or-purw-collector-krenge-mamle-ki-janch-padhiye-puri-report-janiye-pura-mamla/#.YgR1l0BMlNU.whatsapp


बिजली विभाग के खिलाफ़ काँग्रेस पार्टी के द्वारा लिए गए इस एक्शन पर विपक्षी पार्टी भाजपा ने काँग्रेज़ को घेरना शुरू कर दिया था । अपनी ही पार्टी की सरकार के अधिकारियों के खिलाफ काँग्रेस की मोर्चाबंदी को लेकर भाजपा कई तरह के सवाल खड़े कर रही थी ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News