10-February-2022


निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 फरवरी को, आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा का मिलेगा लाभ, दवा का भी होगा वितरण



रायगढ़ मुनादी।। संचालनालय आयुष विभाग के आदेशानुसार एवं कलेक्टर जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डा मीरा भगत के दिशानिर्देशानुसार जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 फरवरी दिन शनिवार को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर पंजरी प्लांट रायगढ़ में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन उमेश नंद कुमार पटेल एवं विशिष्ट अतिथि विधायक रायगढ़ विधानसभा प्रकाश नायक, अध्यक्ष जिला पंचायत, महापौर रायगढ़ के अतिथ्य में धन्वंतरि भगवान में दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया जावेगा आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेवे इस शिविर में निःशुल्क आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा शिविर और औषधी वितरण किया जाएगा एवं पैथोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है एवं क्षारसूत्र पद्धति से बवासीर रोगियों का परीक्षण कर इलाज किया जाएगा आम जनों से अपील है कि इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News