जशपुर मुनादी ।। पुलिस लाईन जशपुर में जब्त 138 लावारिश मोटर सायकलों को मूल्यांकन राशि के आधार 12 फरवरी को नीलामी की कार्रवाई जाएगी। कोविड 19 के नियमों के अनुसार होनें वाले इस नीलामी में इच्छुक व्यक्ति शामिल होकर अपनी बोली लगा सकते हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन जशपुर में शनिवार 12 फरवरी की सुबह 11 बजे से जब्त 138 लावारिश मोटर सायकलों को मूल्यांकन के राशि के आधार पर शर्ता के अनुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। इस नीलामी में शामिल होनें वालों को एक दिन पहले अमानत राशि के रूप में 2 हजार रूपये थाना प्रभारी जशपुर के पास जमा कराना होगा। अमानत राशि जमा नही किये जाने पर बोली लगाने की पात्रता नही होगी। बोली पूर्ण होनें के बाद राशि जमा कराना अनिवार्य होगा। बोली के दौरान कोविड़ 19 के नियमों का पालन करते हुए स्थल पर मास्क एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था की जाएगी।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी हो रही है ।इन गाड़ियों की नीलामी के बाद दुर्घटना में जप्त किये गए वाहनों की भी नीलामी की जाएगी ।

