जशपुर मुनादी।। खबर जिले के तपकरा से आ रही है ।यहाँ के ढुकू टोली बस्ती में एक विवाहिता ने अपने ही घर के म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी।मृतिका की उम्र तकरीबन 32 वर्ष बतायी जा रही है ।मृतिका का नाम कमला देवी है।
आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो हो पाया है।तपकरा थाना प्रभारी एल आर चौहान ने बताया कि वह मौके पर पहुँचे हुए है और आस पास और घर के लोगो के बयान लिए जा रहे हैं ।जाँच अभी भी जारी है ।जाँच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा ।
आस पास के लोगो का कहना है कि मृतिका ने किसी प्रायवेट बैंक से ऋण लिया था और ऋण अदा करने को लेकर वह काफी समय से परेशान थी लेकिन इस सम्बंध में जब मुनादी डॉट कॉम ने पड़ताल की तो पता चला कि मृतिका ने बैंक से ऋण लिया था और वह ऋण का किश्त नियमित रूप से अदा कर रही थी।
मुनादी की पड़ताल में पता चला कि मृतिका के नाम से भारत फाइनेंस नाम की एक प्रायवेट कम्पनी से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था । जिसका हर सप्ताह किश्त के तौर पर ऋण अदा किए जाते है।बुधवार को भारत फाइनेंस के लोग ऋण की किश्ती लेने मृतका के घर गए थे ।आस पास के लोगो का कहना है किश्त को लेकर ही मृतका ज्यादा परेशान थी और उसने ऐसा कदम उठा लिया।
इस सम्बंध में जब भारत फायनेंस के बीएम ओमप्रकाश साहु से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतिका के नाम से तकरेबन 35 हजार का ऋण बाकी है लेकिन उसके द्वारा नियमित किश्त पटाया जा रहा है इसलिए किश्त और ऋण को लेकर कोई विबाद नहीं हुआ है ।
एसडीओपी मनीष कुंवर ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सको से राय ली जा रही है ताकि मृत्यु की स्थिति स्पष्ट हो सके इसके अलावे आत्महत्या के कारणों पर भी जाँच जारी है। हर बिंदुओं पर जाँच की जा रही है ।जाँच में जो भी तथ्य सामने आएगा करवाई की जाएगी ।

