जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर जिले के पत्थलगाँव से आ रही है।काँग्रेस सांठ गाँठ कर भाजपा के नगतपंचायत सुचिता एक्का को अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष पद से हटाने वाले नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता सहित भाजपा के 5 पार्षदों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जशपुर जिला भारतीय जनता पार्टी के अनुसंशा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इन छह लोगों को आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सद्स्यता से निष्कासित कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र में नगरपंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ,श्रीमती रेखामुनि भगत,आनंद गुप्ता,शीमती चंद्रकला गुप्ता,एवं श्रीमती स्नेहलता शर्मा को निष्काषित किया गया है।
आपको बता दें कि बीते 24 जनवरी को काँग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने मिलकर नगरपंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव बुलाया था ।अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा के 9 पार्षद रहते हुए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 12 वोट पड़े थे जबकि अध्यक्ष के समर्थन में महज 3 वोट ही पड़े ।
इस घटनाक्रम के बाद नगरपंचायत के उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने भाजपा के बड़े और स्थानीय नेताओं पर उन्हें जबरन पुलिस केस में फंसाने का षड्यंत्र रचने के गम्भीर आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र भेज दिया था।

