रायपुर मुनादी।। रायपुर के अश्वनी नगर में युवक को दौड़ा- दौड़ा कर चाकू मारने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम टिल्लू और डीवीडी बताया जा रहा है। आपसी विवाद के चलते दोनों शख्स ने युवक पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में जुलुस निकाला और नारे भी लगवाये । पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है ।
रायपुर सिटी एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आजाद चौक थाना इलाके के अश्वनी नगर एरिया में चाकूबाजी की घटना हुआ था। जिस पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था ,उसमें दो लोगों का नाम पीड़ित ने बताया था ,दोनों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार करके उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

