10-February-2022


Breaking jashpur निष्कासित किये गए भाजपा पार्षदों को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान , कहा-इस्तीफा दो फिर से और ….. पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 6 पार्षदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा 6 साल के लिये निष्कासित किये जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय ने हुंकार भरते हुए निष्कासित पार्षदों को खुली चुनौती दी है कि वे नैतिकता के आधार पर पार्षद पद से इस्तीफा दें और निर्दलीय चुनाव लड़ें।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि घर का भेदी लंका ढ़ाये कहावत को चरितार्थ करते हुए 6 पार्षदों ने नगर पंचायत पत्थलगांव से भाजपा पार्टी के ही पार्षद सुचिता एक्का को अध्यक्ष के पद से हटाने में कूटनीति रचा है।

https://munaadi.com/in-the-third-wave-of-corona-something-happened-such-that-people-got-these-things-done-at-home-and-it-got-better-now-it-is-known-that-read-full-news/#.YgUQnC9w-Aw.whatsapp


ऐसे 6 पार्षदों ने सीधे सीधे भाजपा को ही नुकसान पहुंचाया है जिनके विरुद्ध निष्कासन प्रक्रिया 6 साल के लिये कर दिया गया है।

https://munaadi.com/serious-allegations-against-expelled-congress-leader-case-of-cheating-in-this-way-by-bluff-read-full-news-know-the-whole-matter/#.YgUSkAqccbU.whatsapp


निष्कासित हुए पार्षदों में यदि जरा भी नैतिकता बचा है तो वे पार्षदों पद से तत्काल इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ें। भाजपा उन्हें धूल चटाने में पीछे नहीं रहेगी।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-big-decision-of-the-bjp-high-command-bjp-expelled-so-many-people-from-the-party-this-is-the-reason-for-their-removal-from-the-party-but-one-of-them-did/


भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जिसमें गद्दारों के लिये कोई जगह शेष नहीं है। जिन्होंने अध्यक्ष के पीठ के पीछे खंजर भौंका है वे भी भाजपा के ही चिन्ह से चुनाव लड़ कर जीते हैं ऐसे में निष्कासित होने के बाद अब उन्हें पार्षद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News