11-February-2022


10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार ने लिया ये फैसला , कोविड को लेकर लिया गया ऐसा निर्णय , इस बार सभी स्कूलों को बनाया गया.......





रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नया आदेश जारी हुआ है । मंडल ने इस बार  मुख्य परीक्षा 2022 के लिए मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके |  जिसके तहत छात्रों को परीक्षा देने दूसरे स्कूल में नहीं जाना होगा । प्रदेश में मंडल से मान्यता प्राप्त 6787 स्कूल है । अपने ही स्कूल में तय समय में परीक्षा देंगे ।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद मंडल ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने जा रही है । माशिमं सचिव वी के गोयल नेबताया कि बच्चे जिस स्कुल में पढ़ रहे है उन्हें केंद्र बनाया गया है | वहीं कोरोना के कारण इस बार छात्रों को अपने ही स्कूल में बैठकर परीक्षा देंगे ।  मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केन्द्रों में होगी । जो नियमित छात्र जिस स्कूल में अध्ययनरत् है, उसी स्कूल में उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होना है । स्वाध्यायी छात्रों ने जिस स्कूल से अपना परीक्षा फार्म परीक्षा फार्म अग्रेषित कराया है, वे उसी स्कूल में स्वाध्यायी छात्र के रूप में परीक्षा में सम्मिलित होंगे । शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने बताया कि जो छात्र जहां पढ़ रहे है वही केंद्र होंगे और अगर कोई छात्र संक्रमित होते है तो उनके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी |

जारी टाइम टेबल के अनुसार प्रदेश में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी । 12वीं बोर्ड की परीक्षा 02 मार्च से से शुरू होकर 30 मार्च  तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 03 मार्च से शुरू होंगी और 23 मार्च तक चलेंगी। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में पहला पेपर हिन्दी विषय का होगा। परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक तय किया गया है। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 03 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News