11-February-2022


सरगुजा पहुँचे नितिन राय , भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संभाग में दूसरी बार हुई बैठक ……



सरगुजा मुनादी।। गुरुबार को संभागीय मुख्यालय सरगुजा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सरगुजा संगठन प्रभारी नितिन राय की मौजूदगी में दूसरी बार जिला कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के आगामी रणनीतियों को लेकर गहन चर्चा के साथ साथ संगठन की मजबूती और विस्तार पर भी मंथन हुआ।

सरगुजा संगठन प्रभारी नितिन राय ने बताया कि संगठन के सभी ऊर्जावान नेताओं की उपथिति में मां महामाया की नगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा की द्वितीय जिला कार्यसमिति बैठक हुई । युवा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में संकल्प भवन में संम्पन्न हुई।जहाँ भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी संगठन के शिल्पी कार चिंटू राजपाल एवं सहप्रभारी रूबी पासीi एवम युवा मोर्चा के प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री दीक्षा अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। भविष्य की कार्ययोजनाओं व आगामी कार्यक्रमो के बारे वृस्तृत जानकारी दी गयी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जिला कार्यसमिति की दूसरी बैठक में पहुँचे संगठन के प्रभारी राय का भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

आपको बता दें कि नितिन राय भाजयुमो के काफी चर्चित नेता है ।जशपुर जिले में भ्र्ष्टाचार के कई मामलो का इन्होंने खुलकर विरोध किया और मामले को अंजाम तक पहुंचाया भी ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News