जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के दुलदुला से आ रही है।शुक्रवार की दोपहर को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय के भीतर पंचायत सचिवों और सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाने वाले 3 लोगो के बीच जमकर हाथापाई हुई।
बताया जा रहा है कि सूचना के अधिकार के तहत दुलदुला जनपद के कई सारे पंचायतों में किसी विषय की जानकारी के लिए सूचना के अधिकार के तहत 3 लोगो ने आवेदन लगाए थे।
शुक्रवार को जनपद सीईओ कार्यालय में उसी आवेदन की अपील पर जनपद सीईओ सुनवाई कर रहे थे इसी बीच सूचना के अधिकार लगाने वाले लोगो और पंचायत सचिवों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गयी । हंगामा इटनां ज्यादा होने लगा कि दुलदुला पूलिस को जनपद कार्यालय आना पड़ गया ।
जनपद सीएईओ दुलदुला ने बताया कि अपील की सुनवाई के दौरान आवेदकों के द्वारा फोटो खींचा जा रहा था इसी बात पर पंचायत सचिव भड़क गए और ऐसी स्थिति निर्मित हो गयो ।
उन्होंने बताया कि 2 आवेदक पत्थल गाँव के हैं जबकि एक आवेदक सरगुजा के सीतापुर का है । मौके पर पूलिस को बुलाक़र आवेदकों को पुलिस थाना भेज दिया गया है।पंचायत सचिव भी थाना पहुँच गए हैं ।

